वार्ड-35 में BJP की जमीन खिसका रहे कांग्रेस के हैवी वेट उम्मीदवार देविंदर कुमार गुप्ता, सेक्टर-49 कॉलोनी को मॉडल कॉलोनी बनाने का किया वायदा

CHANDIGARH: चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए वार्ड नंबर-35 में कांग्रेस के हैवी वेट उम्मीदवार माने जा रहे देविंदर कुमार गुप्ता का चुनाव प्रचार इन दिनों जिस गति से चल रहा है तथा उन्हें जिस कदर वार्ड के लोगों का समर्थन मिल रहा है, उसे देखते हुए उनके प्रतिद्वंद्वी दलों भाजपा व आम आदमी पार्टी की जमीन खिसकती दिख रही है।

इस वार्ड में ज्यादातर सोसाइटियां होने के कारण यहां चुनावी रणनीति शहर के बाकी वार्डों से भिन्न है। यहां डोर-टू-डोर प्रचार अभियान के मायने अन्य वार्डों से ज्यादा हैं। लिहाजा, कांग्रेस के हैवी वेट उम्मीदवार देविंदर गुप्ता तथा उनके समर्थकों ने यहां डोर-टू-डोर प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंक दी है।

सोमवार को कांग्रेस उम्मीदवार देविंदर गुप्ता ने सेक्टर-49 में वोटरों से डोर-टू-डोर संपर्क किया। साथ ही नुक्कड़ सभाओं को भी संबोधित किया। इस दौरान देविंदर गुप्ता ने कहा कि वह यहां के निवासियों का दिल से धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने उन्हें भरपूर प्यार और समर्थन दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि लोगों ने उनमें जिस उम्मीद के साथ भरोसा जताया है, वह चुनाव जीतने के बाद उस पर खरा उतरने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। यहां लोगों ने ढोल-नगाड़ों के बीच देविंदर कुमार गुप्ता का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

एक अन्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस के हैवी वेट उम्मीदवार देविंदर कुमार गुप्ता ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद वह सेक्टर-49 कॉलोनी को मॉडल कॉलोनी के रूप में डिवैल्प कराएंगे। यह उनकी प्राथमिकता होगी, क्योंकि भाजपा ने कुछ ही सालों में कॉलोनी और शहर को बर्बाद करके रख दिया है। इस पर कॉलोनीवासियों ने कांग्रेस उम्मीदवार देविंदर कुमार गुप्ता से वायदा किया कि वह इस बार कांग्रेस का साथ देंगे और शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की सत्ता कांग्रेस को सौंपेंगे। इस मौके पर राममिलन, संजीव कुमार और जसवीर कौर ने कांग्रेस उम्मीदवार देविंदर कुमार गुप्ता को सम्मानित भी किया।

error: Content can\\\'t be selected!!