लोगों को हुआ भरोसाः पार्षद बनकर वार्ड-4 को ‘जन्नत’ बना देंगी जन्नत जहां, कांग्रेस उम्मीदवार जन्नत जहां की भीड़ से सहमीं BJP व AAP

CHANDIGARH: नगर निगम चुनाव के लिए वार्ड नंबर-4 के इंदिरा कॉलोनी और शास्त्री नगर में कांग्रेस उम्मीदवार जन्नत जहां को विभिन्न संस्थाओं की तरफ से समर्थन देने का क्रम लगातार जारी है। यह स्थिति बताती है कि लोगों को पूरा भरोसा हो चला है कि चुनाव जीतकर पार्षद बनने के बाद जन्नत जहां वार्ड नंबर-4 को तमाम समस्याओं से मुक्ति दिलाकर वाकई ‘जन्नत’ बना देंगी।

वार्ड-4 में जनसभा के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार जन्नत जहां।

सोमवार को इंदिरा कालोनी, शास्त्री नगर और किशनगढ़ में कई बड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें स्थानीय लोगों की जबरदस्त भीड़ जुटी। इससे जहां कांग्रेस पार्टी उत्साहित है, वहीं भाजपा और आम आदमी पार्टी इस वार्ड में अपनी जमीन खिसकने सहमी हुई दिख रही हैं। आज डोर टू डोर कार्यक्रम में जन्नत जहां ने दावा किया कांग्रेस के समर्थन में लगातार जुट रही भीड़ से अब स्पष्ट हो गया है कि इस चुनाव में वार्ड-4 से कांग्रेस पार्टी एकतरफा जीत रही है। 

वार्ड-4 में जनसभा के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार जन्नत जहां।

वार्ड-4 के इंदिरा कॉलोनी और शास्त्री नगर में कांग्रेस की ओर से आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए जन्नत जहां ने कहा कि सभी समुदाय और समाज सहित कई बड़े मौजिज लोगों ने भी कांग्रेस पार्टी को समर्थन दे दिया है। इससे साफ हो गया है कि जनता का भरोसा सिर्फ कांग्रेस पार्टी में ही रह गई है। क्योंकि भाजपा ने कुछ ही सालों में देश और शहर को बर्बाद कर के छोड़ दिया है। देश की करोड़ों जनता भाजपा शासन से ऊबकर कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। क्योंकि भाजपा सिर्फ और सिर्फ अदानी और अंबानी को और भी अमीर बनाने के बारे में सोचती है, जबकि गरीबों को पूरी तरह से खत्म कर देना चाहती है। भाजपा कुनीति से आज गरीब सब्जी तक नहीं खा सकते, सरसों तेल नहीं खरीद सकते। जन्नत ने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीबों की पार्टी रही है। गरीबों की लड़ाई कांग्रेस लड़ेगी।  

आज अपने सम्बोधन में कांग्रेस उम्मीदवार जन्नत ने कहा कि रोड गलियों का वैसे ही बुरा हाल हो चुका है। वार्ड नंबर.4 में कई जगहों पर डार्क स्पॉट होने से रात की हालत बेहद भयावह रहती है। यहाँ हमेशा ही अप्रिय घटनाओं का अंदेशा बना रहता है, इस वार्ड में स्ट्रीट लाइटों का बुरा हाल, कई जगहों पर बदतर सड़कें, पार्कों की बदहाली, इस वार्ड में जगह जगह कूड़े का पहाड़ यहां की पहचान बन गई है।

वार्ड-4 में जनसभा के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार जन्नत जहां का समर्थन करते हुए लोग।

आज के कार्यक्रमों को इंदिरा कॉलोनी शमशाद बानो, (आयोजक), श्रीनिवास, काला, शशांक भट, नेतराम, जलील कुरेशी, मलकीत, काका, मुबारक, सावित्री देवी, रफिकन, ममता, राहीन बानो, संखला, रामदास
माला सहित कई लोगों ने संबोधित किया।

error: Content can\\\'t be selected!!