नई निगमायुक्त अनिंदिता मित्रा से मिले कांग्रेस नेता व पार्षद, चंडीगढ़ की समस्याएं शीघ्र हल करने की मांग की

CHANDIGARH: चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल जिसमें चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला, विपक्ष के नेता देविंदर सिंह बबला, पूर्व उप महापौर और मुख्य प्रवक्ता एचएस लक्की, पूर्व वरिष्ठ उप महापौर भूपिंदर बडहेरी, पार्षद गुरबक्श रावत, सतीश कैंथ, शीला फूल सिंह और रविंदर कौर गुजराल शामिल थी, ने आज नई नगर आयुक्त अनिंदिता मित्रा से उनके कार्यालय में मुलाकात की और उन्हें उनकी नई नियुक्ति पर बधाई दी।

कांग्रेस नेताओं ने उन्हें शहर की समस्याओं से अवगत कराया और उन्हें जल्द से जल्द हल करने का अनुरोध किया। देविंदर बबला ने उन्हें कांग्रेस पार्षदों के पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और उम्मीद जताई कि चंडीगढ़ में लंबित कार्यों को प्राथमिकता से किया जाएगा। निगम आयुक्त ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को शहर के विकास के प्रति अपनी पूरी प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया। सुभाष चावला अध्यक्ष चंडीगढ़ कांग्रेस ने कहा कि पार्टी चंडीगढ़ निवासियों से संबंधित मामलों को नियमित आधार पर उठाएगी।

error: Content can\\\'t be selected!!