चंडीगढ़ भाजपा महिला मोर्चा तालिबान के खिलाफ कल सुखना लेक पर प्रदर्शन कर महिलाओं को जुल्म के खिलाफ आवाज उठाने के लिए करेगा प्रेरित

CHANDIGARH: भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के महिला मोर्चा ने अफगानिस्तान में तालिबानियों द्वारा महिलाओं पर किए जा रहे अत्याचार व दुर्व्यवहार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करने व अफगानिस्तान में महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा और आजादी के लिए पूरी दुनिया को संदेश देने के उद्देश्य से 26 अगस्त को सायं 4 बजे चंडीगढ़ की सुखना लेक पर ह्यूमन चैन बनाने का निर्णय लिया है।

यह जानकारी देते हुए महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुनीता धवन ने बताया कि अफगानिस्तान में तालिबानीयो द्वारा जिस प्रकार से महिलाओं से दुर्व्यवहार किया जा रहा है और महिलाएं किस कदर बेबस है उनकी हालत बारे जानकर पूरी दुनिया की महिलाओं में रोष है और हम भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से ऐसे किसी भी कुकृत्य की निंदा करते है । वीरवार को चंडीगढ़ की सुखना लेक से पूरी दुनिया की महिलाओं को सन्देश दिया जाएगा कि सभी महिलाएं इस प्रकार के दुर्व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाएं तथा अपनी अपनी सरकारों को इस जुल्म के खिलाफ आवाज उठाने को मजबूर कर दे।

सुनीता धवन ने शहर की महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में इस प्रदर्शन में शामिल होने का आहवान किया है ।

error: Content can\\\'t be selected!!