अतिक्रमण हटाने को लेकर अब कांग्रेस का भाजपा पर हमला: जनता को गुमराह कर रहे हैं अनिल दुबे: मुकेश राय

CHANDIGARH: कांग्रेस कॉलोनी सेल के प्रधान मुकेश रॉय ने भाजपा पार्षद अनिल दुबे पर आरोप लगाया है कि उन्होंने पहले तो खुद ही मौलीजागरां में मकानों के आगे बानी सीढिय़ों को तोडऩे के लिए नगर निगम के अधिकारियों को भेजा और फिर क्षेत्र के निवासियों की सहानुभूति लेने के लिए मौलीजागरां थाने को घेरने का ड्रामा किया।

हर जगह भाजपा का शासन, फिर भी आरोप कांग्रेस पर

मुकेश राय ने यहां जारी एक बयान में कहा कि केंद्र सरकार से लेकर चंडीगढ़ नगर निगम तक हर जगह भाजपा का कब्जा है और चंडीगढ़ तो सीधे केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत आता है, फिर भी भाजपा पार्षद आरोप लगाते हैं कि तोडफ़ोड़ के लिए अधिकारियों को कांग्रेस ने बुलाया है। उन्होंने कहा कि शहर की सांसद भाजपा की, नगर निगम में मेयर भाजपा का, पार्षद अनिल दुबे भी भाजपा से हैं और लोगों को कह रहे हैं कि सब कांग्रेस करवा रही है।

अपनी गलतियों को दूसरों पर न डालें अनिल दुबे  

मुकेश राय ने कहा कि अनिल दुबे को अपनी गलतियों को दूसरों पर डालने की बजाय स्थानीय जनता के लिए काम करना चाहिए, ताकि सत्ता में रहते हुए भी उन्हें इस तरह के प्रदर्शन करने की जरूरत न पड़े। उन्होंने कहा कि अब जनता भाजपा नेताओं की बातों से गुमराह होने वाली नहीं है व जनता को सब पता है कि कौन क्या कर रहा है? इसलिए वे लोगों को गुमराह करने के बजाय उनके हित के लिए काम करें।

error: Content can\\\'t be selected!!