congress president election: चुनाव प्रचार के लिए चंडीगढ़ पहुंचे मल्लिकार्जुन खडग़े, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल व चंडीगढ़ के डैलीगेट्स से मांगे वोट

कांग्रेस ने इस चुनाव के जरिए पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र का शानदार उदाहरण पेश किया, भाजपा बंद कमरे में करती है अध्यक्ष का फैसला: खडग़े

CHANDIGARH, 12 OCTOBER: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव में उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खडग़े आज अपने चुनाव प्रचार के लिए चंडीगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डैलीगेट्स को संबोधित किया और वोट मांगे। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल, चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की, पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान और हिमाचल कांग्रेस समेत चंडीगढ़, पंजाब व हरियाणा के तमाम वरिष्ठ नेताओं ने खडग़े का जोरदार स्वागत किया।

यहां सेक्टर-35 स्थित चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में डेलीगेट्स को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खडग़े ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की सलाह पर उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव लडऩे का निर्णय लिया, क्योंकि गांधी परिवार की तरफ से चुनाव न लडऩे का ऐलान किया गया है। ऐसे में सभी नेताओं की इच्छा थी कि वह (मल्लिकार्जुन खडग़े) चुनाव के लिए अपना नामांकन करें। खडग़े ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष पद का चुनाव करवाकर कांग्रेस राजनीतिक दल के आंतरिक लोकतंत्र का शानदार उदाहरण पेश कर रही है। देशभर के करीब 9000 कांग्रेस डैलीगेट्स मिलकर पार्टी के अध्यक्ष का चयन करेंगे, जबकि सत्ताधारी बी.जे.पी. में यह फैसला बंद कमरे के भीतर 2 आदमी मिल कर करते हैं।

उन्होंने कहा कि आजाद भारत में पंडित जवाहर लाल नेहरू से लेकर सोनिया गांधी तक के नेतृत्व में कांग्रेस ने हमेशा वंचित वर्गों के उत्थान, प्रगतिशील व कल्याणकारी विचारधारा का पालन किया है। भविष्य में भी वह इन्हीं नीतियों व मूल्यों को आगे बढ़ाएंगे। महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर और अब्दुल कलाम जैसे नेता उनके आदर्श हैं। वह सामूहिक नेतृत्व में भरोसा करते हैं, क्योंकि जो बात ‘हम में है वो बात ‘मैं’ में नहीं।

पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस डेलीगेट्स की इस बैठक का आयोजन राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया था। दीपेंद्र हुड्डा ने भी मल्लिकार्जुन खडग़े का गर्मजोशी से स्वागत किया। खडग़े ने चारों राज्यों से मीङ्क्षटग के लिए आए सभी डैलीगेट्स और इस आयोजन के लिए दीपेंद्र हुड्डा का आभार जताया। दीपेंद्र हुड्डा और गौरव वल्लभ खडग़े द्वारा बनाई गई चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य के तौर पर बैठक में मौजूद रहे।

खडग़े के चुनावी कंपेनर दीपेंद्र हुड्डा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मल्लिकार्जुन खडग़े सिर्फ कांग्रेस ही नहीं, बल्कि देश के वरिष्ठतम नेताओं में से एक हैं। उनके पास 8 बार विधानसभा, 2 बार लोकसभा और वर्तमान में राज्यसभा सांसद के तौर पर जनता के प्रतिनिधित्व का अनुभव है। उनके इस अनुभव और संतुलित नेतृत्व से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। इसलिए सभी कांग्रेस प्रतिनिधियों को खडग़े के समर्थन में वोट देकर उनकी जीत सुनिश्चित करनी चाहिए। सांसद दीपेंद्र ने कहा कि मल्लिकार्जुन खडग़े के नामांकन से दलित व वंचित समेत हर वर्ग में उत्साह है। देश की सबसे पुरानी पार्टी के अध्यक्ष पद पर उनका निर्वाचन सभी वर्गों की राजनीतिक भागीदारी का परिचायक बनेगा। बैठक को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल, चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने भी संबोधित किया और खडग़े के समर्थन में सभी से वोट डालने की अपील की।

error: Content can\\\'t be selected!!