महंगाई को लेकर BJP पर बरसीं कांग्रेस की फायर ब्रांड नेता जन्नत जहां: इंदिरा कालोनी में लोगों ने मोदी सरकार के विरुद्ध किया जोरदार प्रदर्शन

एमसी चुनाव में भाजपा को हर हाल में हराना होगा, नहीं तो शहर और भी बर्बाद हो जाएगा: जन्नत जहां

CHANDIGARH: भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र की मोदी सरकार के शासन में लगातार बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की आसमान छूती कीमतों को लेकर वार्ड नंबर-4 की इंदिरा कॉलोनी में यहां की संभावित कांग्रेस उम्मीदवार और फायर ब्रांड नेता जन्नत जहां के नेतृत्व में आज बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने BJP के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जन्नत जहां ने कहा कि यदि भाजपा को समय रहते सत्ता से बाहर नहीं किया गया तो देश और शहर बर्बाद हो जाएगा।

जन्नत जहां ने आवश्यक वस्तुओं पर लगातार हो रही मूल्य वृद्धि को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों को पकोड़ा बेचने लायक भी नहीं छोड़ा। कोई मोदी सरकार में पकौड़े तल कर भी दो वक्त की रोटी कमाना चाहे तो मुश्किल है। क्योंकि इस सरकार ने प्रति कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 101 रुपए की भारी वृद्धि कर दी है। शहर की हालत यह है कि लोग फल, फ्रूटस तो दूर सब्जियां तक खरीद कर खाने की स्थिति में नहीं हैं। इसका अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि टमाटर की कीमत 100 रुपए प्रति किलो से भी अधिक हो गई है।

कांग्रेस की फायर ब्रांड नेत्री जन्नत जहां ने आज अपने संबोधन में लोगों को आगाह करते हुए कहा कि यदि नगर निगम चुनाव में भाजपा को करारी हार नहीं दिलाई गई तो भाजपा निरंकुश हो जाएगी और आने वाले समय में हर घरेलू चीजों की कीमत आसमान पर चली जाएगी। जन्नत ने दावा किया कि भाजपा सरकार चंडीगढ़ बिजली विभाग का निजीकरण करने जा रही है। यदि बिजली का निजीकरण हुआ तो जिस बिजली की कीमत प्रति यूनिट तीन रुपए है, इसकी कीमत बढ़कर 15 रुपए प्रति यूनिट तक जा सकती है। इस प्रकार से शहर के लोगों को प्रति माह चार सौ की जगह 1500 रुपए बिजली बिल भरने पड़ेंगे।

कांग्रेस प्रत्याशी जन्नत ने खेद प्रकट करते हुए कहा कि अभी भी पानी की कीमत तीन गुणा बढ़ा कर ली जा रही है। यदि भाजपा एमसी चुनाव में फिर से जीतकर आ गई तो पानी की कीमतों में और भी बढ़ोतरी होगी। प्रॉपर्टी टैक्स में भी भारी इजाफा होने की संभावना है। प्रत्याशी जन्नत जहां ने यह भी कहा कि हर हाल में भाजपा को रोकना होगा, अन्यथा चंडीगढ़ शहर और भी बर्बाद हो जाएगा। जहां ने कहा कि मौजूदा भाजपा पार्षद ने इंदिरा कालोनी के विकास पर कभी भी ध्यान नहीं दिया। यही कारण है कि इंदिरा कॉलोनी में गंदगी का साम्राज्य कायम है। पार्कों की हालत बदतर है। प्रदर्शनकारियों को नेतराम राणा, मलकीत सिंह, गनु कुमार, राजिंदर बागड़ी, गुरदयाल, लाखन सिंह, जलील कुरेशी, नईम अहमद, संत राम, शमशुद्दीन, रफीकान, राजकुमारी, कृष्णा देवी, सोमवती और भोली ने भी संबोधित किया।

error: Content can\\\'t be selected!!