सेक्टर 41-ए स्थित श्री दुर्गा मंदिर के निकट पार्क में आयोजित किया गया कार्यक्रम, लोगों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक लिया भाग
CHANDIGARH, 16 JULY (ANewsoffice): वार्ड नंबर-30 के पार्षद हरदीप सिंह बुटेरला ने वन महोत्सव के अंतर्गत आज कर्क संक्रांति के दिन अपने वार्ड के सेक्टर 41-ए में स्थित श्री दुर्गा मंदिर के पास वाले पार्क में पौधे लगाकर सावन महीने की शुरुआत की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर पार्षद हरदीप सिंह बुटेरला ने कहा कि ये पौधे वार्ड के हर कोने में हरियाली लाने के मकसद से लगाए जा रहे हैं और इसमें उस इलाके के बच्चे, महिलाएं और पुरुष भी शामिल हो रहे हैं, ताकि सभी के मन में पौधे लगाने की भावना पैदा हो सके। उन्होंने वार्ड के निवासियों को सावन महीने की बधाई भी दी। इस मौके पर श्री दुर्गा मंदिर प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष एचएल छाबड़ा, महासचिव मनोहर लाल, कैशियर आदर्श नरूला, मोनू मल्होत्रा, राम विलास गर्ग, धर्म चंद, नंद लाल, रविंदर शर्मा, ममता, नीलम, मास्टर जगत नारायण, मोनू वर्मा, सुरेश शर्मा आदि भी मौजूद थे।
