दिल्ली ने थपथपाई चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की पीठ, दीपा दुबे के नेतृत्व पर लगाई शाबाशी की मुहर

दिल्ली में हुई महिला कांग्रेस की नेशनल एग्जीक्यूटिव मीटिंग में दीपा दुबे ने लिया हिस्सा

NEW DELHI: चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस में आज उस समय नया उत्साह पैदा हुआ, जब दिल्ली यानी राष्ट्रीय राजधानी में स्थित महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की सक्रियता, जनता के बीच प्रभावी उपस्थिति, उसके कार्यक्रमों और पार्टी के प्रति उसके कामों की खुलकर सराहना की। इसके लिए महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुुष्मिता देव ने चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे के नेतृत्व पर महिला कांग्रेस की नेशनल एग्जीक्यूटिव मीटिंग में शाबाशी की मुहर लगाई।

मीटिंग में सुष्मिता देव ने सभी राज्यों को संगठन की नवप्रकाशित डायरी अपने हस्ताक्षर करके दी, जिसमें चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की गतिविधियों को भी स्थान दिया गया है।

दूसरे राज्यों से छोटा होते हुए भी चंडीगढ़ का काम सर्वोत्तम: सुष्मिता देव
यह मीटिंग दिल्ली के कांस्टीट्यूशनल क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित की गई थी। इसमें चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे ने चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल और अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव की अध्यक्षता में हुई इस मीटिंग में संगठन के एक साल के कार्यों का आंकलन और विभिन्न राज्यों में होने वाले चुनावों को लेकर रणनीति की रूपरेखा बनाई गई। साथ ही महिलाओं के सशक्तिकरण पर चर्चा की गई। इस दौरान चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस के लिए गर्व का मौका तब सामने आया जब मीटिंग को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने कहा कि देश में दूसरे राज्यों से छोटा होते हुए भी चंडीगढ़ का काम सर्वोत्तम है। चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस जोरदार काम कर रही है। सुष्मिता देव ने चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे की प्रशंसा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा कि आने वाले समय में चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस और अच्छी तरह कार्य करते हुए आगे बढ़ेगी, इसका उन्हें पूरा विश्वास है।

चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस को डायरी देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव ने यह टिप्पणी लिखकर भी स्थानीय संगठन का मनोबल बढ़ाया।

दीपा दुबे ने प्रेजेंटेशन के जरिए सबके सामने रखे संगठन के काम
इस मौके पर चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे ने चंडीगढ़ में अब तक किए गए कार्यों को एक प्रेजेंटेशन के जरिए सबके सामने रखा। उन्होंने राज्य, जिला, ब्लॉक, बूथ लेवल तक सोशल मीडिया के जरिए भी महिला कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि पिछले एक साल में चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस ने न केवल शहर के हर जनमुद्दे को प्रभावी ढंग से उठाया, बल्कि हर राष्ट्रीय मुद्दे को भी प्रमुखता से जनता के सामने रखा है। अभी तक वह सोशल मीडिया पर 75 लाइव और 125 कार्यक्रम कर चुकी हैं। दीपा दुबे ने यह भी बताया कि चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की नई टीम में ब्लॉक के 35 नए अध्यक्ष, डिस्ट्रिक्ट के 5 नए अध्यक्ष, 15 एरिया के इंचार्ज और 50 बूथ कमेटियों के अध्यक्ष तथा नई स्टेट टीम गठित की गई है।

गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रगान की वीडियो रिलीज की जाएगी
उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की तरफ से राष्ट्रगान की वीडियो रिलीज की जाएगी। मीटिंग के दौरान चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे ने अगले साल चंडीगढ़ में होने वाले नगर निगम चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए बनाई जा रही रणनीति को भी राष्ट्रीय नेतृत्व के सामने रखा।

error: Content can\\\'t be selected!!