वार्ड-20 में डोर-टू-डोर गारबेज कलैक्शन शुरू, पार्षद देवशाली ने झंडी दिखाकर गाडिय़ों को किया रवाना

CHANDIGARH: चंडीगढ़ नगर निगम के वार्ड-20 से भाजपा पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली ने आज सेक्टर-29 में घर-घर से कूड़ा एकत्रित करने वाली गाडिय़ों को झंडी दिखाकर रवाना किया।

वार्ड-20 में डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन के लिए गाड़ियां रवाना करने से पहले नारियल फोड़ते पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली।

चंडीगढ़ के लिए यह ऐतिहासिक दिन: शक्ति प्रकाश देवशाली
इस मौके पर पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली ने उपस्थित निवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि चंडीगढ़ के लिए यह ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि इन गाडिय़ों के शहर में चलने के पश्चात अब खुली रेहडिय़ों में कूड़ा नहीं दिखेगा। गाडिय़ां नियमित रूप से पूरे शहर में पहुंचेंगी और समय पर घरों से कूड़ा उठाया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपने घरों में गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग करके रखने की अपील भी की। साथ ही कहा कि कूड़ा अलग-अलग होने पर ही उसका सही तरीके से निस्तारण किया जा सकता है।  

यह लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सतबीर सिंह ठाकुर, प्रवीण कुमार, संजीव सिहाग, मुकेश चनालिया, अमरनाथ शर्मा, प्रद्युमन चौफला, सुशील पांडेय, मनदीप घुम्मन, गौरव ठाकुर, सौरव, परमजीत सिंह, वीना, आशा, महावीर सिंह, प्रकाश गोसाईं, अमित शर्मा, मनीष, मिंटू, लवली, जितेंद्र शर्मा, गुरमीत, दानिश, फुरकान आदि के अतिरिक्त स्थानीय निवासी उपस्थित थे।

error: Content can\\\'t be selected!!