पंचकूला निगम चुनाव: भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ भी उतरा प्रचार में, वार्ड-8 में हरिंद्र मलिक के लिए मांगे वोट

PANCHKULA: पंचकूला नगर निगम चुनाव के लिए सभी प्रत्याशियों का प्रचार अभियान अब जोर पकड़ चुका है। शहर के हर सेक्टर में वोट की अपील करती प्रत्याशियों की गाडिय़ों पर लाउडस्पीकर का शोर, जनसभाएं और डोर-टू-डोर जनसंपर्क की गहमागहमी साफ नजर आने लगी है। इस बीच आज भाजपा का उत्तराखंड प्रकोष्ठ भी पंचकूला नगर निगम चुनाव में भाजपा के मेयर व वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार के लिए उतर गया।

भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार करते भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ चंडीगढ़ के संयोजक भूपेंद्र शर्मा, मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पांडेय व अन्य।

अब्बल सिंह बिष्ट, भूपेंद्र शर्मा व शशि प्रकाश पांडेय ने मांगे वोट
भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ पंचकूला के संयोजक अब्बल सिंह बिष्ट, भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ चंडीगढ़ के संयोजक भूपेंद्र शर्मा व मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पांडेय ने मंगलवार को वार्ड नं-8 सेक्टर-19 में पार्षद पद के उम्मीदवार हरिंद्र मलिक के समर्थन में लोगों से वोट मांगे। इस दौरान भूपेंद्र शर्मा, अब्बल सिंह बिष्ट और शशि प्रकाश पांडेय ने जनसभाओं को संबोधित करने के अलावा डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों की बढ़ती लोकप्रियता से कांग्रेस इतनी बेचैन हो चुकी है कि अब हर वर्ग को झूठे तथ्यों के जरिए गुमराह करने की कोशिश में लगी है। पंचकूला नगर निगम चुनाव में भी कांग्रेस नेता यही कर रहे हैं। भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ के नेताओं ने लोगों से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कर पंचकूला के चहुंमुखी विकास के लिए निगम की सत्ता में बहुमत से भाजपा को बैठाने की अपील की।

यह लोग भी रहे मौजूद
इस दौरान वीरपाल सिंह नेगी, भाजपा चंडीगढ़ के सचिव रमेश शर्मा, बुद्धि चन्द्र डोडियाल, चण्डीप्रसाद, शालू बिष्ट, हरीश चन्द्र बर्तवाल, विनोद कोठियाल, गोकुल, वीरेन्द्र प्रसाद बहुगुणा, अरविन्द सिंह रावत आदि समेत चंडीगढ़ व पंचकूला भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठों की पूरी टीमें मौजूद थीं।

error: Content can\\\'t be selected!!