डॉ. केवल कृष्ण गोयल चुने गए सनातन धर्मसभा सेक्टर-32 के प्रधान

अश्वनी कुमार खन्ना क़ो 107 मतों से हराया, महामंत्री और कोषाध्यक्ष के लिए सर्वसम्मति से हुआ चुनाव

CHANDIGARH, 7 APRIL: श्री सनातन धर्मसभा सेक्टर 32-डी चंडीगढ़ का चुनाव आज मतदान और उसके परिणाम की घोषणा के साथ संपन्न हो गया। इसमें डॉ. केवल कृष्ण गोयल को प्रधान पद पर विजयी घोषित किया गया।

श्री सनातन धर्मसभा सेक्टर 32-डी के चुनाव की प्रक्रिया 20 फ़रवरी को शुरू हुई थी और आज मतदान कराया गया। इसमें सभा के सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह चुनाव पीएल पासी, राजिंदर मेहन्दीरत्ता और लेखराज शर्मा की देखरेख में कराया गया। इन तीनों को सर्वसम्मति से चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था। आज मतदान के बाद चुनाव अधिकारियों ने परिणाम घोषित करते हुए प्रधान पद के उम्मीदवार डॉक्टर केवल कृष्ण गोयल को निर्वाचित करार दिया। डॉक्टर केवल कृष्ण गोयल ने अपने प्रतिद्वंद्वी अश्वनी कुमार खन्ना क़ो 107 मतों से हराया। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि महामंत्री पद के लिए रमेश बजाज और कोषाध्यक्ष पद पर मनोज जैन क़ो सर्वसम्मति से चुना गया है।

error: Content can\\\'t be selected!!