डॉ. ओपी वर्मा बने चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल के Chief organizer

CHANDIGARH: ऑल इंडिया कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक (Chief organizer) लालजी देसाई ने चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. ओपी वर्मा को चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल का मुख्य संगठक (Chief organizer) नियुक्त किया है।

बता दें कि पुराने कांग्रेसी रहे डॉ. ओपी वर्मा कुछ साल पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चले गए थे लेकिन हाल ही में पुनः घर वापसी करते हुए वह चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हो गए थे। अब पार्टी ने उनकी वरिष्ठता को देखते हुए उन्हें चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक (Chief organizer) की जिम्मेदारी सौंपी है। डॉ. ओपी वर्मा ने इसके लिए पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल, चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला तथा ऑल इंडिया कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक (Chief organizer) लालजी देसाई का धन्यवाद व्यक्त किया है।

error: Content can\\\'t be selected!!