NCCHWO से जुड़ीं डॉ. शशिकला वी, संगठन ने प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी

CHANDIGARH: देश में आज जहां आंतरिक सुरक्षा के मद्देनजर विभिन्न संगठन कार्यरत हैं, वहीं देशहित में कई सामाजिक कार्य भी कर रहे हैं। राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जनकल्याण संगठन (NCCHWO) भी इनमें शामिल है। यह संगठन आज देश के अलग-अलग हिस्सों में अपने कार्यों से वाहवाही बटोर रहा है। इस संगठन के नेक और सराहनीय कार्याें की बदौलत सेना, एनएसजी और अन्य कई सरकारी विभागों से सेनानिवृत्त होकर अधिकारी, कर्मचारी व जवान NCCHWO से जुड़ रहे हैं।

यह कहना है NCCHWO के राष्ट्रीय मुख्य सचिव रणजीत वर्मा का। उन्होंने कहा कि NCCHWO से जुड़कर देश हित के लिए सेवार्थ भाव से कार्य करने वाले वालंटियर्स में जोश और जज्बा देखने को मिल रहा है। साथ ही संगठन के सदस्यों की सदस्यता में भी बढ़ोतरी दिनों दिन हो रही है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग NCCHWO से जुड़कर रोजमर्रा की जरूरतों और परेशानियों का सामना कर रहे लोगों की मदद कर रहे हैं। जरूरतमंदों को शिक्षा, भोजन, कपड़े से लेकर स्वास्थ्य तक के आवश्यक साधनों को मुहैया कराने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, जोकि संगठन के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि के.पी. बसंथा और प्रवीण राका ग्रैंडमास्टर की अगुवाई में आज डॉ. शशिकला वी. को NCCHWO की कर्नाटक प्रदेश इकाई का उपाध्यक्ष
(सिविल डिफेंस सैल) नियुक्त किया गया। डॉ. शशिकला वी. ने राष्ट्रीय मुख्य सचिव रणजीत वर्मा का धन्यवाद कर NCCHWO का दामन थामा।

उन्होंने कहा कि अब संगठन रूपी NCCHWO परिवार का हिस्सा बनकर देश सेवा व समाज के लिए कुछ करने की ठानकर हाथ आगे बढ़ाया है। राष्ट्रीय मुख्य सचिव रणजीत वर्मा समेत NCCHWO के सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि आज हमारे संगठन को जज्बे से परिपूर्ण व्यक्तित्व का साथ मिलना हमारे संगठन रूपी परिवार के लिए गौरव की बात है।

error: Content can\\\'t be selected!!