बिजली हड़तालः कहां गायब हैं चंडीगढ़ की सांसद किरण खेरः दीपा दुबे

भाजपा सांसद को शहर के लोगों के दुख-दर्द से कोई लेना-देना नहींः महिला कांग्रेस

CHANDIGARH, 22 FEBRUARY: बिजली विभाग के निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मचारियों की शुरू हुई तीन दिवसीय हड़ताल के असर के बीच चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष दीपा दुबे ने बीजेपी के चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद से सीधा सवाल किया है कि क्या सांसद किरण खेर मेयर चुनाव में वोट डालने के लिए ही आती हैं, क्या उनको लोगों के दुख-दर्द से कोई लेना-देना नहीं है ?

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष दीपा दुबे ने बताया कि बिजली हड़ताल के चलते चंडीगढ़ के नागरिकों के बच्चों को अपनी पढ़ाई करने में बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कुछ बच्चों की तो परीक्षाएं चल रही हैं और कुछ की ऑनलाइन क्लासें चल रही हैं लेकिन शहर में बिजली गुल है और सांसद इंडिया गोट टैलेंट शो में व्यस्त हैं।

दीपा दुबे ने सीधा सवाल अरुण सूद से किया है कि आपकी सांसद महोदय किरण खेर इंडिया गोट टैलेंट में शूट करने में व्यस्त हैं उनको एक बार यह पूछ ले कि चंडीगढ़ के नागरिकों ने उनको सांसद बना कर कोई गलती की है क्या?

महिला कांग्रेस की अध्यक्षा ने बताया कि वैसे तो किरण खेर हमेशा ही बोलती है कि मैं अधिकारियों के संपर्क में हूं लेकिन आज कहां है सांसद किरण खेर कहां है सांसद किरण खेर….

महिला कांग्रेस ने यह ऐलान किया है कि वह बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस आंदोलन में उनके साथ खड़ी हैं।

error: Content can\\\'t be selected!!