प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु के लिए चंडीगढ़ में भाजपा महिला मोर्चा ने किया महामृत्युंजय पाठ व रूद्राभिषेक

CHANDIGARH: पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक पाए जाने के बाद देश-विदेश में नरेंद्र मोदी की दीर्घायु की कामना की जा रही है। इसी कड़ी में आज भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के महिला मोर्चा ने सेक्टर-23 स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में महामृत्युंजय का जप व रूद्राभिषेक किया।

महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता धवन की अध्यक्षता में आयोजित किए गए इस पाठ में चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने विशेष रूप से शिरकत की। पाठ में भाजपा प्रदेश सचिव तजिंदर सिंह सरां, प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन, जिला उपाध्यक्ष सतपाल वर्मा, महामंत्री मनोज बजाज, अवनीश बंसल, मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, महिला मोर्चा महामंत्री नेहा अरोड़ा, यशोदा आनंद, रागिनी मिश्रा, बिमला देवी, सोनम वर्मा सहित अनेक महिलाओं व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु के लिए सेक्टर-23 स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में पूजा-अर्चना करते चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता कैलाश चंद जैन व अन्य भाजपा नेता।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि पंजाब के दौरे पर आए प्रधानमंत्री की सुरक्षा में जो चूक हुई है वह बहुत ही निंदनीय घटना है। इस घटना में कुछ अनहोनी भी हो सकती थी लेकिन संतोष है कि देश-विदेश में बसे लाखों-करोड़ों लोगों के आशीर्वाद और उनकी दुआओं के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुरक्षित हैं। देश का प्रत्येक नागरिक प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा की कामना करता है। इसी कड़ी में आज महामृत्युंजय पाठ व रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया है। सूद ने कहा कि देश के लाखों-करोड़ों नागरिकों की दुआएं और आशीर्वाद जब तक प्रधानमंत्री मोदी के साथ है, तब तक कोई भी उनका बाल-बांका नहीं कर सकता। आज हम चंडीगढ़ से उनकी दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हैं।

error: Content can\\\'t be selected!!