प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक का मामलाः चंडीगढ़ भाजपा ने सेक्टर-46 में दिया ‘कांग्रेस सद्बुद्धि’ मौन धरना

CHANDIGARH: भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में पंजाब सरकार द्वारा कथित तौर पर जानबूझकर की गई कोताही के विरोध में आज कांग्रेस सद्बुद्धि मौन धरने का आयोजन सेक्टर-46 में किया। इस अवसर पर पार्टी के चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, प्रदेश सचिव अमित राणा, तेजिंदर सरां, कार्यक्रम संयोजक शक्ति प्रकाश देवशाली, सह-संयोजक विजय राणा, देवी सिंह, जिलाध्यक्ष नरेश पांचाल, मनीष भसीन, मीना चड्ढा, संदीप महाजन, भारत कुमार, अश्वनी पराशर, गुरप्रीत ढिल्लों, दीपक शर्मा, सतबीर सिंह ठाकुर, दुर्योधन राणा, अरुणदीप सिंह, राजकिशोर आदि उपस्थित थे।

इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि भारत के इतिहास में ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना इससे पूर्व कभी नहीं हुई। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सीमान्त प्रदेश में दुर्भावनापूर्ण सुरक्षा चूक से कुछ भी अनहोनी घटित हो सकती थी। उन्होंने कहा कि देशभर में कांग्रेस पार्टी, उनके नेताओं और विभिन्न प्रदेशों में उनकी सरकार के मुख्यमंत्रियों की सद्बुद्धि के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा मौन धरने का आयोजन किया गया है।

error: Content can\\\'t be selected!!