भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शंटू सिंह BJP छोड़कर कई साथियों समेत कांग्रेस में शामिल, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव बने

CHANDIGARH: चंडीगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस की ओर से वार्ड नंबर-9 में आयोजित एक कार्यक्रम में बीजेपी युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शंटू सिंह ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। उन्हें चंडीगढ़ युवा कांग्रेस में प्रदेश सचिव बनाया गया है। साथ में पवनदीप सिंह, अनु मलिक, महिपाल सिंह बाजवा को भी प्रदेश सचिव बनाया गया।

इस मौके पर मुख्य तौर से चंडीगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी वैभव वालिया, चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हरमेल केसरी, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मनोज लुबाना, पूर्व सरपंच कुलवंत सैनी, शशि शंकर तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप कुमार सैंडी, प्रीति गुप्ता,
प्रदेश महासचिव प्रदीप कुमार, वकील खान, हरदीप सिंह, जिला अध्यक्ष देवेंदर सिंह, प्रताप राणा, शेरा खान, दलबीर सिंह भी मौजूद थे। चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष संदीप कुमार ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी युवा साथियों का धन्यवाद किया।

error: Content can\\\'t be selected!!