महिला कांग्रेस के नए झंडे का सुभाष चावला और दीपा दुबे ने किया अनावरण

CHANDIGARH: सेक्टर- 35 स्थित चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आज प्रदेश महिला कांग्रेस की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में महिला कांग्रेस का पुराना झंडा बदल दिया गया और नए झंडे का अनावरण चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला व महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष दीपा दुबे ने किया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताएं बड़ी संख्या में मौजूद थीं।

नए झंडे में कांग्रेस के चुनाव चिन्ह हाथ में महिला कांग्रेस का प्रतीक चिन्ह (लोगो) लगाया गया है, जबकि महिला कांग्रेस के पुराने झंडे पर सिर्फ उसका प्रतीक चिन्ह हुआ करता था।

दीपा दुबे ने बताया कि इस मौके पर ‘सच्चाई आपके द्वार’ की बुकलेट का भी अनावरण किया गया। आने वाले दिनों में महिला कांग्रेस इस बुकलेट के जरिए चंडीगढ़ के नागरिकों के बीच मोदी सरकार की विफलताओं को पहुंचाएगी। इस मौके पर प्रदेश, जिला और ब्लाक की महिला कार्यकर्ता मौजूद थीं।

error: Content can\\\'t be selected!!