पूर्व सांसद सत्यपाल जैन ने काव्य संग्रह ‘शुरुआत’ का किया विमोचन

कवियित्री सतवंत कौर गोगी के इस काव्य संग्रह को केके शारदा व प्रेम विज समेत कई साहित्यकारों ने भी सराहा

CHANDIGARH, 18 SEPTEMBER: आचार्यकुल चंडीगढ़ और संवाद साहित्य मंच के संयुक्त तत्वावधान में आज सेक्टर 35 के एक होटल के सभागार में कवियित्री सतवंत कौर गोगी के नवप्रकाशित काव्य संग्रह ‘शुरुआत’ का विमोचन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि चंडीगढ़ के पूर्व सांसद व एडिशनल सॉलिसिटर जनरल सत्यपाल जैन थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्यकुल के अध्यक्ष केके शारदा और अति विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार प्रेम विज ने की। मंच का संचालन दीपक शर्मा चनारथल ने किया और सोमेश ने सरस्वती वंदना की।

कार्यक्रम के आरंभ में कवयित्री सतवंत गोगी ने अपनी कुछ कविताओं का पाठ किया। अतिथि के रूप में पूर्व सांसद सत्यपाल जैन ने कहा कि साहित्य ने हमेशा समाज का मार्गदर्शन किया। कवयित्री की कविताएं उत्साह और साहस प्रदान करने वाली हैं। केके शारदा ने मुबारकवाद देते हुए कहा कि आचार्यकुल सामाजिक गतिविधियों के साथ साहित्य को भी प्रोत्साहित करता है। वरिष्ठ साहित्यकार प्रेम विज ने कहा कि संग्रह की कविताएं परिवार और परिवेश को लिए हुए हैं। वरिष्ठ साहित्यकार डा. प्रज्ञा शारदा ने कहा कि कविताएं संबंधों के दर्द को समझने की कोशिश है। डॉ. विनोद शर्मा ने बधाई देते हुए काव्य संग्रह नामक रचना के माध्यम से बताया कि साहित्यकार की कठोर साधना से ही रचनाएं पुस्तक का रूप लेती हैं।

इस मौके पर सुभाष भास्कर, नलिन आचार्य, सुशील हसरत नरेलवी, एमएल अरोड़ा आजाद, नीलम त्रिखा, संतोष गर्ग, शिखा श्याम राणा आदि ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर अनीष गर्ग, बीके गुप्ता, संगीता शर्मा कुंद्रा, जसविंदर शर्मा, बावरा आदि अनेक बुद्धिजीवी और साहित्यकार उपस्थित रहे।

error: Content can\\\'t be selected!!