चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष लक्की ने सुदर्शन बब्बल को बनाया पार्टी के शहरी विकास व आवास सोसायटी प्रकोष्ठ का अध्यक्ष

new appointment in congress CHANDIGARH, 18 SEPTEMBER: चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने आज यहां कांग्रेस भवन सैक्टर-35 में सुदर्शन बब्बल को चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के शहरी विकास एवं आवास सोसायटी प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया। सुदर्शन बब्बल को नियुक्ति पत्र सौंपे जाने के मौके पर मौजूद चण्डीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधियों देविंदर गुप्ता, जागीर सिंह, विपनजोत सिंह अमन, जिलाध्यक्ष परवीन नारंग बंटी और पूर्व पार्षद जतिंदर भाटिया ने बब्बल का स्वागत किया।

पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन से जनसंपर्क अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त सुदर्शन बब्बल पिछले पांच वर्षों से सेक्टर 50-डी चंडीगढ़ में पैराडाइज सोसाइटी के निर्वाचित अध्यक्ष के रूप में स्वैच्छिक सामाजिक कार्यों में लगे हुए हैं। इससे पहले उन्होंने 1998 से 2008 तक सेक्टर-39 रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी के निर्वाचित अध्यक्ष के रूप में काम किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने कहा कि सुदर्शन बब्बल की इस नियुक्ति से चंडीगढ़ में पार्टी को और बल मिलेगा। साथ ही चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के शहरी विकास और आवास सोसायटी प्रकोष्ठ को नई मजबूती मिलेगी। इस मौके पर बब्बल ने अपनी नियुक्ति के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की का धन्यवाद व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह पूरी निष्ठा व लगन से निभाएंगे।

error: Content can\\\'t be selected!!