गौशाला कर्मचारियों ने कृष्ण कुमार चड्डा का किया जोरदार स्वागत, सफाई कर्मचारी यूनियन का अगला प्रधान बनाने का किया वायदा

CHANDIGARH, 23 NOVEMBER: सफाई कर्मचारी यूनियन चंडीगढ़ के पूर्व प्रधान एवं सफाई कर्मचारी संघर्ष समिति चंडीगढ़ के अध्यक्ष कृष्ण कुमार चड्डा का आज गौशाला इंडस्ट्रीयल एरिया फेज-1 में भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर समिति के पदाधिकारी चेयरमैन वीरम पाल दिसावर, प्रधान महासचिव जसवीर कुमार टाक, सीनियर वाइस प्रधान सुभाष पूहाल, सीनियर नेता राजू घावरी, अशोक बाबा एवं ओमपाल सिंह चावर आदि मौजूद थे।

स्वागतकर्ता बाबा मनजीत सिंह, सौदागर मोहम्मद, सुरजा, राजेंद्र कुमार, ताराचंद,भोला सिंह, तरसेम आदि साथियों ने फूल माला एवं नोटों की माला से कृष्ण कुमार चड्डा का स्वागत किया और वायदा किया कि इस बार हम कृष्ण कुमार चड्ढा को सफाई कर्मचारी यूनियन चंडीगढ़ के प्रधान पद पर देखना चाहते हैं और गौशाला की एक-एक वोट कृष्ण कुमार चड्ढा की झोली में डाली जाएगी, ताकि कृष्ण कुमार चड्डा हमारी और तमाम कर्मचारियों की समस्याओं का हल निकाल सकें। इस स्वागत के लिए कृष्ण कुमार चड्ढा और उनकी पूरी टीम ने गौशाला के सभी कर्मचारियों का धन्यवाद व्यक्त किया।

error: Content can\\\'t be selected!!