HARYANA: एक IAS और दो HCS अधिकारियों का तबादला

CHANDIGARH: हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से एक IAS और दो HCS अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

महेंद्रगढ़ की उपमंडल अधिकारी (नागरिक) सलोनी शर्मा को नूहं का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।

स्थानांतरित किए गए HCS अधिकारियों में नूहं के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) संजीव कुमार को नगर निगम, गुरुग्राम का संयुक्त आयुक्त लगाया गया है।

कनीना के उपमंडल अधिकारी नागरिक दिनेश को महेंद्रगढ़ का उपमंडल अधिकारी नागरिक तथा कनीना के उपमंडल अधिकारी नागरिक लगाया गया है।

error: Content can\\\'t be selected!!