हिंदू पर्व महासभा ने चंडीगढ़ में निकाली श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

CHANDIGARH, 5 SEPTEMBER: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में हिन्दू पर्व महासभा की ओर से आज शहर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

यह शोभायात्रा सैक्टर 32-ए स्थित प्राचीन श्री हनुमान मन्दिर से शुरू होकर सैक्टर-33, 34, 35, 36, 37, 38 से होती हुई सैक्टर-39 के प्राचीन शिव मन्दिर में पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में चंडीगढ़ के सभी मंदिरों की ओर से बहुत ही सुन्दर भगवान श्री कृष्ण व राधा की झाकियां तैयार करके शामिल की गईं। साथ ही मन्दिर की महिला संकीर्तन मण्डलियों ने शोभा यात्रा के दौरान भजनों से भगवान श्रीकृष्ण व राधा रानी का गुणगान कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। शोभा यात्रा का रास्ते में चंडीगढ़ की सभी मार्केट एसोसिएशनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। साथ चल रही संगत के लिए जगह-जगह लंगर भी लगाए गए थे।

error: Content can\\\'t be selected!!