कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने के लिए हैदराबाद पहुंचे एचएस लक्की

मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल को चंडीगढ़ के मौजूदा राजनीतिक हालात से अवगत कराया

Congress Working Committee meeting CHANDIGARH, 16 SEPTEMBER: चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की रविवार को होने वाली अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की एक्सटैन्डेड बैठक में भाग लेने के लिए आज हैदराबाद पहुंचे।

आज यहां जारी एक विज्ञप्ति में पार्टी प्रवक्ता राजीव शर्मा ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल के साथ एक अनौपचारिक बातचीत में चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने उन्हें हाल ही में हुए पंजाब विश्वविद्यालय छात्र परिषद चुनाव में कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI की हुई शानदार जीत से अवगत कराया।

लक्की ने पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय नेताओं को यह भी बताया कि चंडीगढ़ में प्रदेश महिला कांग्रेस सहित पार्टी की जिला इकाइयों ने बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को संगठित करना शुरू कर दिया है और उन्हें 2024 के लोकसभा चुनाव में चंडीगढ़ सीट पर कांग्रेस की निश्चित जीत का आश्वासन दिया। लक्की ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को 2021 के नगर निगम चुनाव के अजीब परिणामों के बारे में भी बताया, जिसमें कांग्रेस पार्टी ने शहर में दो अन्य मुख्य दलों की तुलना में सबसे अधिक वोट हासिल किए लेकिन सीटें केवल आठ जीतीं। जा़हिर है, कांग्रेस के 8 उम्मीदवार भारी अंतर से जीते, जबकि 27 अन्य मामूली अंतर से हारे। लक्की ने कहा कि तब से नगर निगम का कामकाज ठप्प हो गया है, क्योंकि भाजपा ने नगर निगम की सत्ता पर कब्जा करने के लिए कुछ पार्षदों को कई किस्म के लालच और प्रलोभन देकर दलबदल कराया और अपने विरुद्ध जनादेश होने के बावजूद निगम की सत्ता पर कब्जा कर लिया।

error: Content can\\\'t be selected!!