चंडीगढ़ में कल निकलेगी विशाल कलश यात्रा, हजारों राम भक्त होंगे शामिल

आयोजकों ने प्रशासक से चंडीगढ़ में 22 जनवरी को सार्वजनिक छुट्टी की मांग की, मांस-मदिरा के व्यापारियों से भी दुकानें बंद रखने की अपील

CHANDIGARH, 14 JANUARY: श्रीराम जन्म भूमि अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में सोमवार 15 जनवरी को चंडीगढ़ में एक ऐतिहासिक विशाल कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे Chandigarh tricity के हजारों राम भक्त व  श्रद्धालुगण, धार्मिक व सामाजिक संस्थाएं, महिला मण्डली, युवा शक्ति आदि शामिल होंगे। इस यात्रा को भव्य बनाने हेतु झांकियां, 2000 के करीब कलश, घोडे, ऊँट, बैंड बाजा, डीजे आदि का भी प्रबंध किया गया है। शोभा यात्रा का तय रूट पर कई स्थलों पर स्वागत भी किया जाएगा।

यह जानकारी यात्रा के संयोजक रामबीर भट्टी ने आज सेक्टर 15-बी स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी। इस अवसर पर उनके साथ भीमसेन अग्रवाल, रविंद्र पठानिया, राजेश कालिया, हिंदू पर्व महासभा के अध्यक्ष बीपी अरोड़ा, केंद्रीय रामलीला महासभा चंडीगढ़ के चेयरमैन भूपेंद्र शर्मा, गौरीशंकर सेवा दल के अध्यक्ष रमेश निक्कू, बालाजी प्रचार मंडल के अध्यक्ष सुनील अरोड़ा, देवालय पूजा परिषद के ओम प्रकाश शास्त्री, भारत विकास परिषद के उपाध्यक्ष  अरुणेश अग्रवाल एवं अग्रवाल परिवार संगठन से डॉ. मनमोहन गर्ग, व्यापार मंडल से किरण नारद आदि कई और संस्थाओं के प्रमुख मौजूद थे।

यात्रा संयोजक रामवीर भट्टी ने बताया कि बहुत ही हर्ष और सौभाग्य का विषय है कि सभी सनातनियों के लिए 500 साल के बाद श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में श्रीराम लला अपने स्थान पर विराजमान होंगे। इस महोत्सव को सिर्फ भारत वर्ष में नहीं ही नहीं, अपितु विदेश में भी बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। 22 जनवरी को इस महोत्सव के उपलक्ष में चंडीगढ़ में भी एक भव्य आयोजन श्रीराम कृपा सेवा ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। इसमें 15, 16, 17 जनवरी को भव्य कथा का आयोजन सेक्टर-34 के एग्जिबिशन ग्राउंड में होगा। 15 जनवरी को कन्हैया मित्तल का भजन कीर्तन होगा और 16, 17 जनवरी को  कुमार विश्वास द्वारा श्रीराम कथा का प्रवचन होगा। इसी उपलक्ष में चंडीगढ़ में 1008 से भी अधिक बहनों  द्वारा कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। कलश यात्रा का एक भव्य स्वरूप होगा।

उन्होंने बताया कि घोड़े और ऊट पर श्रीराम जी की सेना, इलेक्ट्रिक झकिया, 101 लोगों का दिल्ली से आया हुआ स्पेशल बैंड, भगवान वाल्मीकि दरबार, राम दरबार, हनुमान दरबार व अन्य झांकियां होंगी। यह कलश यात्रा सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 23 बी के मंदिर से 2.30  बजे आरंभ होकर सेक्टर 22, 21, 20, से होते हुए 34 के कथा स्थल पर पहुंचेगी।  इस कलश यात्रा में शहर की 25 संस्थाएं हिंदू पर्व महासभा, भारत विकास परिषद, श्री बालाजी प्रचार मंडल, गौरी शंकर सेवा सेवा दल, केंद्रीय रामलीला महासभा, चंडीगढ़ व्यापार मंडल, देवालय पूजा परिषद, अग्रवाल परिवार संगठन, गौडीय मठ, स्कान मन्दिर सैक्टर 36, नामधारी समुदाय, वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) आदि संस्थाएं भाग लेंगी। 

इस अवसर पर उपस्थित सभी संस्थाओं के प्रमुखों ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित को दिए जाने वाले ज्ञापन को पारित करते हुए कहा कि 22 जनवरी को चंडीगढ़ में सरकारी अवकाश की घोषणा की जाए, ताकि सभी लोग इस दिन होने वाले भव्य कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर भाग ले सकेंगे | साथ ही सभी ने चंडीगढ़ के सभी मांस और मदिरा व्यापारियों और दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि इस दिन यदि वे सभी हिन्दुओं की भावनाओं को मद्देनजर रख कर अपनी दुकानें बंद रखें तो देश में एक अच्छा सन्देश जाएगा।

error: Content can\\\'t be selected!!