दड़वा की सैकड़ों महिलाओ ने थामा भाजपा का दामन,चंडीगढ़ प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा ने किया सबका स्वागत

CHANDIGARH, 30 DECEMBER: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महिला सशक्तिकरण की योजनाओं व भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर दड़वा की 100 से अधिक महिलाओं ने आज भाजपा का दामन थामा।

चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने इन सभी महिलाओं का प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता धवन, प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री नेहा अरोड़ा व रुबी गुप्ता तथा जिला अध्यक्ष संदीप की उपस्थिति में पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा में स्वागत किया तथा पार्टी कार्यकर्ता श्रीमती शैलजा और श्रीमती रंजना की अहम भूमिका के लिए उनको साधुवाद दिया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र मल्होत्रा ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी ही है जिसमें नारी सशक्तिकरण को बहुत महत्व दिया जाता है तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान मिलता है। आज शामिल होने वाली सभी महिलाओं से पार्टी की कार्यशैली में वृद्धि होगी तथा पार्टी को मजबूती मिलेगी। साथ ही आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में इन महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। सभी कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान दिया जाएगा। इस मौके पर महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष पुष्पा राठौड़, प्रदेश सचिव नीलम शाह और प्रदेश सचिव गीता शर्मा भी उपस्थित रही।

error: Content can\\\'t be selected!!