प्राचीन शिव मंदिर 21-सी में सैकड़ों महिलाओं ने 60 दिन लगातार किया संकीर्तन

CHANDIGARH, 29 AUGUST: चण्डीगढ़ के सैक्टर 21-सी स्थित प्राचीन शिव मन्दिर में मन्दिर के महिला मंडल द्वारा श्रावण माह के उपलक्ष्य में पिछले दो महीने से लगातार चल रहे संकीर्तन का आज समापन हुआ। संकीर्तन का आयोजन मन्दिर की महिला समिति की अध्यक्ष आशा मल्होत्रा और उपाध्यक्ष संतोष कालिया द्वारा किया गया।

प्राचीन शिव मन्दिर सैक्टर 21-सी की कमेटी के कार्यकारी सदस्य राजीव शर्मा ने बताया कि 60 दिन से चल रहे इस धार्मिक अनुष्ठान में हर रोज सैकड़ों महिला भक्तों ने भाग लिया, जिसमें सावन महीने के उपलक्ष्य में भगवान शिव और माता पार्वती की विधि विधान से पूजा-अर्चना की गई।

error: Content can\\\'t be selected!!