चंडीगढ़ में भी ‘The Kashmir Files’ टैक्स फ्री हुई, पूर्व पार्षद देवशाली ने प्रशासक पुरोहित का धन्यवाद किया

CHANDIGARH, 20 NARCH: चंडीगढ़ प्रशासन ने फिल्म द कश्मीर फाइल्स को शहर के सिनेमाघरों में टैक्स फ्री कर दिया है। इस पर पूर्व भाजपा पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली ने चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित का धन्यवाद व्यक्त किया है।

गौरतलब है कि पूर्व पार्षद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता शक्ति प्रकाश देवशाली ने पिछले दिनों चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित को पत्र लिखकर अन्य राज्यों की तरह चंडीगढ़ में भी फिल्म द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री करने की मांग की थी। आज चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित के निर्देश पर चंडीगढ़ प्रशासन ने द कश्मीर फाइल्स फिल्म को शहर के सिनेमाघरों में टैक्स फ्री करने का आदेश जारी कर दिया। पूर्व पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली ने एक ट्वीट करके इसके लिए चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित का धन्यवाद व्यक्त किया।

error: Content can\\\'t be selected!!