चंडीगढ़ मेयर चुनाव में अनिल मसीह को तो लोकतंत्र के कत्ल की सुपारी दी गई, असली गुनहगार तो सुपारी देने वाला है: प्रेम गर्ग

CHANDIGARH, 6 FEBRUARY: चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता प्रेम गर्ग ने कहा कि दरअसल चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में भाजपा ने अपना प्यादा सामने किया है लेकिन असली गुनहगार का सामने आना तो अभी बाकी है, जिसने ये सब करवाया। गर्ग ने कहा कि इस चुनाव में अनिल मसीह को तो लोकतंत्र के कत्ल की सुपारी दी गई, असली गुनहगार तो सुपारी देने वाला है।

प्रेम गर्ग ने कहा कि नैतिक तौर पर भाजपा को मेयर चुनाव में हुई लोकतंत्र की हत्या की जिम्मेदारी  लेते हुए अपने पत्ते खोल देने चाहिए, ताकि जनता को भी सच का पता चल पाए। वरना 19 फरवरी कोई ज्यादा दूर नहीं है। हमें उच्चतम न्यायालय पर पूरा भरोसा है, वहां चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ की मार मसीह सहित उसके आकाओं पर पड़ने वाली है। शायद अब चंडीगढ़ सहित भारत की जनता को भाजपा का सच मालूम हो गया होगा। प्रेम गर्ग ने कहा कि अब लोगों को भाजपा को भूल कर आम आदमी पार्टी को वोट देकर 2024 में देश में सत्ता पलटने में कोई गुरेज़ नहीं करना चाहिए।

error: Content can\\\'t be selected!!