चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के खिलाफ भाजपा ने किया धरना-प्रदर्शन

AAP पार्षदों व नेताओं पर गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार में संलिप्त होने का लगाया आरोप
प्रशासक को दिया ज्ञापन: कहा-जनप्रतिनिधि बने रहने का अधिकार खो चुके हैं आम आदमी पार्टी के पार्षद

CHANDIGARH, 23 AUGUST: चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा ने आज शहर में आम आदमी पार्टी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (AAP) के पार्षदों द्वारा चंडीगढ़ में आए दिन गुंडागर्दी की जा रही है तथा AAP पार्षद भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं। चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के पार्षद जनप्रतिनिधि बने रहने का अधिकार खो चुके हैं। इस मौके पर चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित को भ्रष्ट व दोषी पार्षदों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एक ज्ञापन भी सौंपा गया।

चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि भाजपा द्वारा आयोजित इस धरना-प्रदर्शन में भाजपा के वरिष्ठ नेता, हिमाचल के सह प्रभारी एवं भाजपा के पूर्व चंडीगढ़ प्रदेशाध्यक्ष संजय टण्डन, उपाध्यक्ष देवेंदर सिंह बबला, महामंत्री रामवीर, चंद्रशेखर, पूर्व पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली, डिप्टी मेयर अनूप गुप्ता, पार्षद कँवर राणा, सौरभ जोशी, हरजीत सिंह, गुरचरण सिंह काला, प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन, शहर के प्रमुख ट्रेड यूनियन नेता कुलबीर सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र मल्होत्रा, मनीष भसीन के अलावा सभी भाजपा पार्षद, मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री, मंडल अध्यक्ष, पूर्व मेयर रविकांत शर्मा, राजेश कालिया, चंद्रावती शुक्ला, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर संजय टण्डन ने कहा कि आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने शहर में एक प्रकार से आतंक मचाया हुआ है। इस पार्टी के हर पार्षद के खिलाफ मारपीट व धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। यहां तक कि कत्ल तक के मामलों में भी इनके शामिल होने की बात सामने आ रही है। इसके अलावा भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जा रहे हैं। इन पर शिकंजा कसना आवश्यक है, अन्यथा ये शहरवासियों के लिए बोझ बन जाएंगे। उन्होंने कहा कि

इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चंडीगढ़ के प्रशासक एवं पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को एक ज्ञापन भी सौंपा गया, जिसमें कहा गया है कि चंडीगढ़वासी विगत लगभग 7-8 महीनों से आम आदमी पार्टी के विभिन्न नेताओं एवं उनके पार्षदों द्वारा फैलाई जा रही गुंडागर्दी एवं किए जा रहे भ्रष्टाचार से परेशान हैं। AAP पार्षद रामचन्द्र द्वारा जिस प्रकार एक ठेकेदार से सामान के बदले कमीशन मांगने के आरोप और उसके बाद मारपीट व पुलिस शिकायत जैसी शहर के जन-प्रतिनिधियों को शर्मसार करने वाली घटनाएं हैं।

AAP पार्षद लखबीर सिंह पर भी समय-समय पर रेहड़ी फड़ी, कबाड़ियों एवं अन्य व्यवसाइयों को धमकाने और उनसे वसूली करने के आरोप लगते रहे हैं। इनकी कई ऑडियो क्लिप्स वायरल भी हुई। इतना ही नहीं, इनकी तो पत्नी तक की ऑडियो वायरल हुई, जिसमें वे किसी को अपशब्द कह रही हैं और धमका रही हैं। आम आदमी पार्टी की एक महिला पार्षद अंजू कत्याल के पति पर स्थानीय रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएसन द्वारा सभी पार्कों के रख-रखाव के ठेके जबरदस्ती अपने चहेतों को दिलवाने और उसी एसोसिएशन में शामिल होने के आरोप भी लगते रहे हैं।

ज्ञापन में कहा गया है कि इसी पार्टी के एक और पार्षद जसबीर सिंह लाड्डी पर 10 लाख रुपर फिरौती मांगने का केस पठानकोट जिला अदालत में चल रहा है, जिसके बारे में सभी प्रमुख समाचार-पत्रों में छपता रहा है। डड्डूमाजरा के पार्षद कुलदीप सिंह द्वारा एक ‘सेल्फ हैल्प ग्रुप’ की महिलाओं से पैसे मंगने की शिकायत ग्रुप की महिलाओं द्वारा महापौर तथा निगम आयुक्त को भी दी गई है, जिसमें कहा गया है कि उसे पैसे देने के लिए मजबूर किया जा रहा है और उक्त महिला ने तो आत्महत्या जैसा कदम उठाने की बात भी कही है। एक अन्य महिला पार्षद पूनम के पति पर लगातार गुंडागर्दी और भ्र्ष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं। वह पूरे क्षेत्र में आतंक का पर्याय बन कर स्थानीय लोगों को परेशान कर रहे हैं और कई प्रकार के असामाजिक कार्यों में लिप्त हैं।

इतना ही नहीं, तीन दिन पहले सेक्टर 22 में हुए कत्ल में भी जिस व्यक्ति का नाम आ रहा है और बताया जा रहा है कि सबसे ज्यादा चाकू के वार उसी ने किए हैं, वह भी आम आदमी पार्टी की ही एक पार्षद नेहा का नजदीकी संबंधी बताया जाता है। ज्ञापन में प्रशासक से अनुरोध किया गया है कि इन पार्षदों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि शहरवासियों को इनकी गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार और आतंक से मुक्ति दिलवाई जा सके।

error: Content can\\\'t be selected!!