अंतिम दिन मेयर पद के लिए 5 और पार्षद के लिए 65 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा
PANCHKULA, 25 APRIL (ANewsoffice): 10 मई को होने वाले पंचकूला नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज पूरी हो गई। अंतिम दिन मेयर पद के लिए पांच और उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे। इनके साथ ही मेयर पद के लिए नामांकन करने वालों की कुल संख्या 7 हो गई है। हालांकि मेयर पद के लिए भाजपा उम्मीदवार श्याम लाल बंसल की ओर से दो नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। कांग्रेस की तरफ से अधीकृत उम्मीदवार सुधा भारद्वाज के अलावा उनके पति संजीव भारद्वाज ने भी कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर नामांकन दाखिल किया है। इस तरह मेयर पद पर नामांकन पत्र कुल 9 भरे गए हैं। रिटर्निंग अधिकारी सह-एसडीएम कालका संयम गर्ग ने बताया कि कुल 20 वार्डों में आज 65 और उम्मीदवारों ने पार्षद पद के लिए नामांकन भरा, जिन्हें मिलाकर पार्षद पद के उम्मीदवारों की कुल संख्या 123 हो गई है। अंतिम दिन जिन उम्मीदवारों ने मेयर पद के लिए नामांकन किया है, उनमें मनोज अग्रवाल, चंदन सिंह, करनैल सिंह, राजेश कुमार और दीपक बंसल शामिल हैं।
पार्षद के लिए अंतिम दिन इन उम्मीदवारों ने किया नामांकन 👇
वार्ड नंबर-1 से परमजीत कौर, अमृत कौर और मोनिका बंसल
वार्ड नंबर-2 से चारू चावला और परमजीत कौर
वार्ड नंबर-3 से सुरेश कुमार वर्मा, रितु, रितु
वार्ड नंबर-4 से भारत हितैषी
वार्ड नंबर-5 से विशाल और तरुण साहनी
वार्ड नंबर-6 से गगन चावला
वार्ड नंबर-7 से दीपक छावरिया, राकेश मलिक, गुरदीश, राजन, प्रेमकुमार, सूरज, ज्योति प्रसाद और रानी देवी
वार्ड नंबर-8 से राजकुमार जैन, विनोद कुमार और हरिंद्र
वार्ड नंबर-9 से ममता स्वामी, दिनेश ढांडा, नवल किशोर जैसवाल और सुखवीर सिंह
वार्ड नंबर-10 से जगदीप सिंह, मनजेश, सौरव चौधरी, कार्तिक कौशल और पंकज
वार्ड नंबर-11 से अंजू और अनुराधा पुरी
वार्ड नंबर-12 से सुखवीर पुनिया और संजीव कुमार
वार्ड नंबर-13 से दीपक गर्ग, सिंपी गर्ग और विशाल भारद्वाज
वार्ड नंबर-14 से राकेश गोयल, चारु गोयल, सुमित कुमार, सुशील गर्ग और पीयूष गौतम
वार्ड नंबर-15 से रितु, पिंकी और मोनिका
वार्ड नंबर-16 से रोशनी देवी, जतिंदर कौर, नैना, स्नेहा, सुनीता देवी, गीता देवी और निर्मला देवी
वार्ड नंबर-17 से मुकेश कुमार, रोहित, अशोक कुमार, अशोक कुमार, आशीष कुमार रंगा और मोहन लाल
वार्ड नंबर-18 से अमनदीप कौर और मोनिका देवी
वार्ड नंबर-19 से मनीषा रानी और राजविंदर कौर
वार्ड नंबर-20 से गुरदास सिंह बैहर

