श्री सनातन धर्म मंदिर धर्मशाला सैक्टर 32-डी में आयोजित किए गए इस कैंप का बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया लाभ
CHANDIGARH, 25 APRIL (ANewsoffice): लोकहित सेवा समिति ने श्री सनातन धर्म सभा, पार्षद अंजू कत्याल, सोहाना अस्पताल मोहाली और लिवासा अस्पताल मोहाली के सहयोग से श्री सनातन धर्म मंदिर धर्मशाला सैक्टर 32-डी में आज हैल्थ चैकअप कैंप का आयोजन किया। इस दौरान महिलाओं में ब्रैस्ट कैंसर का पता लगाने के लिए मेमोग्राफी टैस्ट भी किए गए। समिति की प्रवक्ता प्रो. मीनाक्षी बंसल और दीपिका चौहान ने बताया कि कैंप का उदघाटन पार्षद अंजू कत्याल ने किया। इस अवसर पर पंजाब भाजपा के नेता मुकेश गांधी मुख्यातिथि, श्री सनातन धर्म सभा मंदिर प्रधान डॉक्टर केवल कृष्ण गोयल तथा समाजसेवक प्रताप राणा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कैंप के दौरान सोहाना अस्पताल के डॉक्टरों की टीम की देखरेख में 27 महिलाओं का मुफ्त मेमोग्राफी टैस्ट किया गया, जबकि लिवासा अस्पताल के जनरल मेडिसिन एवं हड्डियों के डॉक्टरों की टीम ने 150 से अधिक महिलाओं एवं पुरुषों के स्वास्थ्य की जांच करके हड्डियों में कमजोरी का पता लगाने के लिए मुफ्त बीएमडी टैस्ट किया। इसके अलावा वेलकेयर पाथ लैब ढकोली की टीम ने ब्लड प्रेशर, रैंडम ब्लड शुगर, यूरिक एसिड, कोलेस्ट्रॉल, पीलिया रोग का पता लगाने के लिए बिलिबूरीन जैसे ब्लड टैस्ट भी मुफ्त किए। मिर्चिया आई केयर अस्पताल ने आंखों की जांच तथा कैंप में आए वृद्ध व्यक्तियों के मुफ्त हियरिंग ऐड टैस्ट भी किए। कैंप के आयोजन में योग शिक्षिका सरबजीत कौर, इकबाल कौर, बलवीर राजपूत, रजनी कपूर, विशाल दुबे, सतीश भारद्वाज, मीनाक्षी बंसल, कमलेश कुमारी, कैथरीन अल्बर्ट, जेआर शर्मा, नवीन मनचंदा, भूपिंदर सिंह, गुरनाम सिंह आदि का भी सराहनीय योगदान रहा।


