द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुनाव जीतने की खुशी में भाजपाइयों ने चंडीगढ़ में बाटे लड्डू

प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद सहित सभी भाजपा नेताओं ने द्रोपदी मुर्मू को दी बधाई

CHANDIGARH, 21 JULY: देश के राष्ट्रपति चुनाव में द्रोपदी मुर्मू की जीत पर चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा द्वारा आज शहरभर में जगह-जगह लड्डू बांटकर खुशी मनाई गई व द्रौपदी मुर्मू को चुनाव जीतने की बधाई दी।

यह जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे घोषित होने पर चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा द्वारा सारे शहर में सैकड़ों जगह लड्डू बांटकर खुशी मनाई गई। सभी जिला मोर्चा व मण्डल इकाइयों द्वारा अलग-अलग जगह पर लड्डू बांटे गए। इन कार्यक्रमों में प्रदेश पदाधिकारियों, जिला मोर्चा, मंडल अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि आदिवासी समाज की एक दलित महिला का राष्ट्रपति पद पर पहुंचना हर भारतवासी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा व केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद किया, जिन्होंने एक आम महिला को देश के राष्ट्रपति पद पर विराजमान होने का मौका दिया।

error: Content can\\\'t be selected!!