वार्ड-30 में ‘बदलाव है संकल्प, देवशाली है विकल्प’ का नारा हुआ बुलंद

बुटेरला में BJP प्रत्याशी शक्ति प्रकाश देवशाली को मिल रहा जनसमर्थन

CHANDIGARH: भारतीय जनता पार्टी के वार्ड-30 से उम्मीदवार शक्ति प्रकाश देवशाली ने आज मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन जुझार सिंह, मंडल अध्यक्ष दुर्योधन राणा एवं अन्य कार्यकर्ताओं के साथ बुटेरला गांव में चुनाव प्रचार किया। गांववासियों ने अपना भरपूर प्यार और समर्थन भाजपा को देने का आश्वासन दिया।

भाजपा उम्मीदवार शक्ति प्रकाश देवशाली ने कहा कि सेक्टर 41, बडहेड़ी और बुटेरला के निवासी अब बदलाव चाहते हैं। स्थानीय निवासियों ने कांग्रेस और अकाली दल को परख लिया है और अब उन्होंने पूर्ण रूप से भाजपा द्वारा किये गए विकास कार्यों को देखते हुए भाजपा का समर्थन करने का निर्णय ले लिया है।

मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन जुझार सिंह एवं मंडल अध्यक्ष दुर्योधन राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसान बिल वापस लेने के बाद गांवों में भाजपा के पक्ष में माहौल बना है। वार्ड निवासी अब बदलाव के पक्षधर हैं और वार्ड में ‘बदलाव है संकल्प, देवशाली है विकल्प’ का नारा बुलंद हो रहा है।

इस अवसर पर अमित राणा, शिलानाथ गुप्ता, पी.पी. बलोदी, हीरा सिंह बिष्ट, टी. एस. भंडारी, रविंदर सूद, डी. एस. भंडारी, एस.पी. बहुगुणा, राज कुमार मित्तल, हरीश थापा, के.सी. राणा, जोगिन्दर पाल, अमित गंभीर, वंदना, नवीन जोशी, दिनेश नेगी, अशोक बंसल, रमेश मेहता, विजय कुमार बेदी आदि उपस्थित थे।

error: Content can\\\'t be selected!!