वार्ड-2 में भी बदलाव की हवा: कांग्रेस उम्मीदवार एचएस लक्की के पक्ष में बन रहा माहौल

BJP के राज में चंडीगढ़ का सबसे पॉश वार्ड भी साफ-सफाई में पिछड़ गया: लक्की

CHANDIGARH: नगर निगम चुनाव के लिए वार्ड नंबर 2 से कांग्रेस प्रत्याशी हरमोहिंदर सिंह लक्की ने अब अपना पूरा जोर डोर-टू-डोर जनसम्पर्क अभियान पर लगा दिया है। उन्हें वार्ड में भारी जनसमर्थन भी मिल रहा है और लक्की ने इस बार बदलाव का नारा बुलंद कर दिया है। इस वार्ड के ताजा सियासी हालात बता रहे हैं कि यहां कांग्रेस उम्मीदवार एचएस लक्की के पक्ष में माहौल बनता दिख रहा है।

कांग्रेस उम्मीदवार एचएस लक्की ने आज सेक्टर 8 में घर-घर जाकर मतदाताओं से सम्पर्क किया और लोगों से बदलाव के लिए वोट करने की अपील की। उन्होंने चुनाव जीतने के बाद पानी की टैरिफ दरों और एमसी द्वारा लगाए गए अन्य करों में कमी का वादा किया। उन्होंने कहा कि शहर के सबसे पॉश वार्ड तक में साफ-सफाई पिछड़ गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी मोर्चों पर विफल रही और चंडीगढ़ ने अपनी चमक खो दी। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद कांग्रेस शहर को नंबर वन बनाने का काम करेगी। इस अवसर पर उनके साथ विक्रम शर्मा भी थे।

error: Content can\\\'t be selected!!