उद्योग व्यापार मंडल चंडीगढ़ के अध्यक्ष कैलाश जैन और सचिव नरेश जैन ने केंद्रीय श्रम व रोजगार मंत्री के साथ की बैठक

CHANDIGARH: उद्योग व्यापार मण्डल चंडीगढ़ के अध्यक्ष कैलाश चन्द जैन व सचिव नरेश जैन ने आज चंडीगढ़ आए केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ बैठक में हिस्सा लिया।

केंद्रीय श्रम व रोजगार मंत्रालय द्वारा आयोजित यह बैठक असंगठित मजदूरों के लिए केंद्र सरकार द्वारा बनाये जा रहे श्रमिक पोर्टल औऱ ई श्रम कार्ड के बारे में चर्चा करने हेतु श्रम ब्यूरो चंड़ीगढ़ में आयोजित की गई थी। बैठक में केंद्रीय मंत्री भूपिन्दर यादव ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा असंगठित रूप से विभिन्न प्रकार की मजदूरी कर रहे श्रमिकों की सुविधा के लिए हर प्रकार के श्रमिकों का पंजीकरण किया जाएगा, जिसके आधार पर मजदूरों के लिए योजनाएं बनाई जाएंगी तथा उनके लिए बनी योजनाओं औऱ सुविधाओं का लाभ प्रत्येक श्रमिक तक पहुंच सकेगा।
कैलाश जैन ने उद्योग व्यपार मण्डल चंडीगढ़ की तरफ से केंद्रीय मंत्री और केन्द्र सरकार का धन्यवाद किया और इस योजना की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने तथा पंजीकरण करवाने का आश्वासन दिया।

error: Content can\\\'t be selected!!