चंडीगढ़ में अपनी सक्रियता बढ़ाएगा उद्योग व्यापार मंडल, सदस्यता अभियान भी शुरू करने का फैसला

CHANDIGARH: आज उद्योग व्यापार मंडल चंडीगढ़ की कोर कमेटी की बैठक सेक्टर 17 में उद्योग व्यापार मंडल केसंस्थापक कैलाश चंद जैन की अध्यक्षता में हुई, जिसमें चंडीगढ़ के व्यापारियों को आ रही समस्याओं को केंद्र सरकार तक पहुंचा कर उनको हल कराने, उद्योग व्यापार मंडल के परिवार को बड़ा करने हेतु मेंबरशिप अभियान चलाने तथा संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने हेतु चर्चा हुई।

बैठक में उद्योग व्यापार मंडल के महासचिव वीरेंद्र गुलेरिया, सदस्य नरेश कुमार, प्रदीप बंसल, संजीव वर्मा, अशोक कुमार, महेंद्र पाल बंसल, एस.के. पुरी आदि प्रमुख व्यापारी मौजूद थे।

error: Content can\\\'t be selected!!