मेहरा एनवायरन्मेंट एंड फाउंडेशन से मिली प्रेरणा, छात्रा अदिति बंसल ने पौधारोपण कर मनाया जन्मदिन

CHANDIGARH: मेहरा एनवायरन्मेंट एंड फाउंडेशन चंडीगढ़ में इन दिनों पौधारोपण अभियान चलाए हुए है। साथ ही युवा पीढ़ी को भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित कर रहा है। मेहरा एनवायरन्मेंट एंड फाउंडेशन की ही प्रेरणा से सेक्टर-37 चंडीगढ़ निवासी अदिति बंसल ने आज अपने घर के पास ही पार्क में पौधारोपण कर अपना 20वां जन्मदिन मनाया।

अदिति पिछले 3 वर्षों से अपना जन्मदिन पौधारोपण करके ही मनाती आ रही हैं। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में भी अपने प्रत्येक जन्मदिन पर पौधारोपण करती रहेंगी। अदिति बंसल एमसीएम कॉलेज में बी.ए. सेकेंड ईयर की छात्रा हैं। अदिति के पिता अवनीश बंसल मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-24 के प्रधान होने के साथ ही चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। बंसल ने बताया कि उनकी बेटी हमेशा अपना जन्मदिन सादगीपूर्ण तरीके से मनाती आ रही है।

error: Content can\\\'t be selected!!