जाखड़ों की वड़िंग ने की निंदा, संदीप को इस्तीफा देने की चुनौती

CHANDIGARH, 14 AUGUST: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने फरवरी में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान कांगेस पार्टी को धोखा देने और उसकी संभावनाओं को नुकसान पहुंचाने वाले सुनील जाखड़ की निंदा की है।

यहां छह दिवसीय तिरंगा यात्रा के आखिरी पड़ाव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, वड़िंग ने जाखड़ के भतीजे को चुनौती देते हुए कहा कि यदि संदीप जाखड़ को अबोहर में उनको समर्थन का इतना ही भरोसा है, तो वह पार्टी से इस्तीफा देकर दोबारा चुनाव क्यों नहीं लड़ते।

error: Content can\\\'t be selected!!