वार्ड-4 में दिखी जन्नत जहां की सियासी ताकत: पंजाब के कैबिनेट मंत्री भी उतरे जन्नत के चुनाव प्रचार के लिए, लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष बंसल ने भी किया जनसभा को संबोधित
आम आदमी पार्टी व भाजपा के कई और नेता एवं कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी में हुए शामिल

CHANDIGARH: नगर निगम चुनाव के बीच वार्ड नंबर-4 में कांग्रेस उम्मीदवार जन्नत जहां उर्फ नैना चौधरी को स्थानीय लोगों का जबरस्त समर्थन मिल रहा है। यहां जन्नत जहां की सियासी ताकत भी लगातार दिख रही है। आज पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री डा. राजकुमार वेरका, पूर्व सांसद उदित राज, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनीष बंसल सहित कई सीनियर नेताओं ने डोर टू डोर चुनाव प्रचार करते हुए कांग्रेस उम्मीदवार जन्नत जहां के लिए वोट मांगे। इस दौरान आज आम आदमी पार्टी व भाजपा के कई और नेता एवं कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।

आज स्थानीय पार्क में आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री राज कुमर वेरका ने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों ही बहुत बड़े ठग हैं। इसलिए इनके बहकावे बिलकुल न आएं, क्योंकि ये दोनों ही पार्टियां ठगकर वोट लेगी, इसलिए सावधानी के साथ कांग्रेस उम्मीदवार जन्नत जहां उर्फ नैना चौधरी को वोट डालें। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री उदित राज भी भाजपा पर जमकर बरसे। साथ ही कहा कि आप और भाजपा दोनों ही पार्टियों ने देश की जनता को मूर्ख बनाने का काम किया है। महंगाई ने लोगों की कमर तोड दी है। देश में हाहाकार मचा हुआ है। ऐसे में दोनों पार्टियां को सत्ता से बाहर करना अब जनता को धर्म बन गया है। इन दोनों ही नेताओं ने वार्ड के लोगों को जन्नत जहां को एमसी चुनाव में भारी मतों विजयी बनाने का आह्वान किया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष कुमार बंसल ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा भाजपा ने शहर को बर्बाद करके छोड दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में चंडीगढ शहर स्वच्छता में पहले स्थान पर होता था। आज यह शहर नर्क बन चुका है, स्वच्छता में एक से 66 वें स्थान पर पहुंच चुके हैं। इसलिए शहर भर में कांग्रेसी पार्षदों को जिताना होगा। मनीष बंसल ने दावा किया कि वार्ड-4 से जन्नत जहां उर्फ नैना चौधरी की जीत निश्चित है।

वार्ड-4 से कांग्रेस उम्मीदवार जन्नत नैना चौधरी ने किशनगढ़ए इंदिरा कॉलोनीए शास्त्री नगर में अपने संबोधन में कहा कि पिछले कुछ सालों में ही इस वार्ड को भाजपाईयों ने बर्बाद कर के छोड दिया है। इस वार्ड में पार्कों की हालत बेहद खराब है। यहां की पार्कों में लाइटए झूलेए ओपन जिमए रेलिंग और टैक तक नहीं है। इससे बच्चे बुजुर्गए महिलाएं सभी परेशान हैं। इस वार्ड की सड़कों व गलियों की हालत भी बहुत बुरी हो गई है। सफाई व्यवस्था पुरी तरह से चरमराई गई है। जन्नत जहां उर्फ नैना चौधरी ने कहा कि पार्षद बनते ही वार्ड नंबर.4 की सभी समस्याओं को पूरी तरह से दूर करेंगे।

आज के कार्यक्रमों में शामिल होने वालों के नाम काका राम, मनी मचल, विनोद, तंवर, गोल्डी, सनी, मोनी, महावीर, विनोद, करीम, वीरेन्द्र, पप्पु मचल, राजवीर मचल, हिमांशु, दिनेश मचल, अरुण हैं।

error: Content can\\\'t be selected!!