नगर निगम चुनाव: 23 गारंटियों के साथ AAP ने जारी किया चुनाव घोषणा पत्र

इंस्पेक्टरी राज को खत्म करने के साथ बढ़े हुए टैक्स को वापस लेने का किया वादा, नगर निगम को भ्रष्टाचार मुक्त करेगी आम आदमी पार्टी

कांग्रेस व भाजपा को बार-बार आजमाया, अब एक मौका AAP को दें: जरनैल सिंह

CHANDIGARH: चंडीगढ़ नगर निगम के 24 दिसंबर को होने जा रहे चुनाव के लिए आज आम आदमी पार्टी (AAP) चंडीगढ़ ने 23 गारंटीयों के साथ अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। वीरवार को यहां प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय नेता और चंडीगढ़ मामलों के प्रभारी व दिल्ली से विधायक जरनैल सिंह और दिल्ली सरकार के खाद्य और आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने “आप” के मेनिफेस्टो को औपचारिक तौर पर जारी किया। इस अवसर पर आप चंडीगढ़ के सह प्रभारी प्रदीप छाबड़ा अध्यक्ष प्रेम गर्ग चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष चंद्रमुखी शर्मा तथा महासचिव विजय पाल सिंह भी मौजूद थे। जरनैल सिंह ने 23 गारंटियों वादों के बारे में बताते हुए लोगों से अपील की कि कांग्रेस और भाजपा को बार बार आजमाने के बाद अब एक मौका आप को दें।

इन गारंटियों में शामिल है:

स्वच्छ चंडीगढ़, स्वस्थ चंडीगढ़: चंडीगढ़ को कूड़े के पहाड़ों से मुक्ति दिलाई जाएगी। कूड़ा उठाने से लेकर कूड़ा निष्पादन तक के लिए आधुनिक मशीनों का उपयोग किया जाएगा। प्रत्येक वार्ड में सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी व सफाई कर्मचारियों को मानदेय,स्वास्थ्य सुविधाएं एवं बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा।

हर घर 24 घंटे स्वच्छ जल: प्रत्येक परिवार को 20 हजार लीटर निशुल्क स्वच्छ जल प्रतिमाह दिया जाएगा। 24 घंटे जल उपलब्ध कराया जाएगा।

डोर स्टेप डिलीवरी आफ सर्विसेज: दिल्ली की तर्ज पर चंडीगढ़ में भी निगम के अंतर्गत आने वाली सेवाओं की डोर स्टेप घर जाकर डिलीवरी आफ सर्विसेज की शुरुआत की जाएगी। दलाल माफिया का खात्मा किया जाएगा।

सोसाइटियों में सरकारी फंड से विकास कार्य: आम आदमी पार्टी का मानना है कि जब सोसायटी वाले भी समाज टैक्स देते हैं तो विकास कार्यों में उनके प्रति सौतेलापन क्यों? दिल्ली की तर्ज पर चंडीगढ़ की सभी सोसायटियों में भी सरकारी धन से विकास कार्य किए जाएंगे। फ्री होल्ड सोसायटी में केवल निर्मित भूमि पर टैक्स लगेगा और खाली स्थान को कर मुक्त किया जाएगा।

फ्री पार्किंग: चंडीगढ़ के सभी बाजारों में निशुल्क पार्किंग उपलब्ध करवाई जाएगी। रेसिडेंशियल एरिया में कम्युनिटी पार्किंग बनाई जाएगी।

विकसित गांव,स्मार्ट गांव: आम आदमी पार्टी यह सुनिश्चित करेगी कि स्वास्थ्य,शिक्षा, सुरक्षा, सीसीटीवी, वाई फाई,रोजगार और स्वच्छता की समान और पर्याप्त पहुंच हो। स्मार्ट गांव बनाए जाएंगे और लाल डोरा के निर्माण कार्यों को नियमित किया जाएगा।

स्लम मुक्त चंडीगढ़: झुग्गीवासियों के लिए पक्के मकानों की व्यवस्था की जाएगी। शहर को झुग्गी मुक्त बनाया जाएगा।

फ्री पार्किंग: चंडीगढ़ के सभी बाजारों में निशुल्क पार्किंग उपलब्ध करवाई जाएगी। रेसिडेंशियल एरिया में कम्युनिटी पार्किंग बनवाई जाएंगी।

गडढामुक्त सड़कें: चंडीगढ़ की सभी सड़कों को गडढामुक्त बनाया जाएगा।

पर्यावरण संरक्षण: शहर में हरियाली बढ़ाने के एि बड़ी संख्या में वृक्षारोपण किया जाएगा। सुखना लेक का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

स्पोर्ट्स: बच्चों के खेलने के लिए ग्राउंड एवं पार्कों में बैडमिंटन कोई व अन्य खेलों के लिए प्रबंध किए जाएंगे।

सुविधाजनक व प्रदूषण मुक्त पब्लिक ट्रांसपोर्ट: दिल्ली की तरह सार्वजनिक परिवहन में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया जाएगा। बस ऑटो स्टैंड बनाए जाएंगे।

मजबूत सुरक्षा,महिला रक्षा: विश्व भर में सीसीटीवी की सर्वाधिक संख्या दिल्ली में है,उसी प्रकार चंडीगढ़ में भी सीसीटीवी कवरेज की दिशा में कार्य किए जाएंगे। मोहल्ला मार्शल्स नियुक्त की जाएगी व महिला हेल्पलाइन नंबर 24’7 जारी किया जाएगा तथा मार्शलस, पैनिक बटन व कैमरे लगवाए जाएंगे।

रेहड़ी पटरी वालों का होगा उत्थान: रेहड़ी पटरी वालों को नई जगह आवंटित की जाएगी।धोबिायों के लिए धोबी घाट बनाए जाएंगे।

रोजगार: चंडीगढ़ नगर निगम के अंदर नई नौकरियों के लिए विकल्प बनाए जाएंगे। चंडीगढ़ नगर निगम के अंदर आने वाले कच्चे कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। महिलाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे।

बढ़ेगी पेंशन: वृद्धावस्था, विधवा,विकलांग,मृतक आश्रितों की पेंशन को बढ़ाने 2500 रुपए के लिए प्रशासन पर दबाव बनाया जाएगा।

निशुल्क शिक्षा, बेहतर शिक्षा:प्राथमिक स्कूलों में निशुल्क शिक्षा दी जाएगी व नए स्कूल बनाए जाएंगे। दिल्ली की तर्ज पर विश्वस्तरीय स्कूल बनाए जाएंगे।प्रत्येक वार्ड में बच्चों के पढ़ने के लिए लाइब्रेरी बनाई जाएगी। बच्चों में बिजनेस की समझ को लेकर बिजनेस ब्लास्टर्स जैसे प्रोग्राम भी चलाए जाएंगे।

मुफ्त इलाज , मोहल्ले में इलाज: दिल्ली की तर्ज पर मोहल्ला क्लीनिक की निर्माण किया जाएगा। 200 से अधिक प्रकार के टेस्ट के साथ ही दवाइयां भी निशुल्क उपलब्ध होंगी।

आवारा पशुओं से निजात: नगर निगम द्वारा लगने वाले गौ सेस से नई गौशाला और तालाब तैयार किए जाएंगे जिस से आवारा घूमते पशुओं से निजात मिलेगी।

बिजली: बिजली के तारों को भूमिगत किया जाएगा। बिजली के बिलों में नगर निगम द्वारा लगने वाला टैक्स खत्म किया जाएगा। सभी सरकारी संस्थानों में सोलर उर्जा संयंत्र लगाए जाएंगे।

टैक्स दर कम, ईमानदार चंडीगढ़ निगम: बढ़े हुए टैक्सों को कम किया जाएगा और कोई नया टैक्स नहीं लगाया जाएगा। ईडब्ल्यूएस हाउसेस का टैक्स न्यूनतम किया जाएगा। 2ण्5 लाख से कम मूल्य के मकानों का हाउस टैक्स माफ किया जाएगा। आम जनता के लिए टैक्स प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा।

कम्युनिटी सेंटर बारातघर,संपर्क केंद्र: चंडीगढ़ के सभी कम्युनिटी सेंटरों को अपग्रेड किया जाएगा व बुकिंग के लिए सिंगल विंडों की सुविधा दी जाएगी तथा बुकिंग चार्जेस घटाए जाएंगे। प्रत्येक वार्ड में संपर्क केंद्र खोले जाएंगे।

औद्योगिक क्षेत्र का विकास: 24 घंटे मार्केट खोलने हेतु पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत होगी। चंडीगढ़ के सभी व्यापारियों को एक स्वतंत्र व्यावसायिक माहौल देने के लिए इंस्पेक्टरी राज खत्म किया जाएगा।

नीति निर्माण में नागरिकों की भागीदारी:” पैसा आपका फैसला आपका” कहां पर क्या विकास कार्य होना है,इसके लिए नियमित तौर पर मोहल्ला सभाएं बुलाई जाएगी जहां पर आपके टैक्स का पैसा किस विकास कार्यों में खर्च करना है आपकी सहमति से फैसले लिए जाएंगे।

error: Content can\\\'t be selected!!