करणबीर सिंह कन्नू बने चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के महासचिव

CHANDIGARH: चंडीगढ़ के युवा नेता करणबीर सिंह कन्नू ने चंडीगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव पद का चुनाव जीता है। उनके इस चुनाव पर प्रदेश कांग्रेस और युवा कांग्रेस के तमाम नेताओं ने खुशी जताते हुए आशा व्यक्त की है कि इससे संगठन को और ज्यादा मजबूती मिलेगी।

करणबीर सिंह कन्नू NSUI के राष्ट्रीय समन्वयक रह चुके हैं और NSUI के दिल्ली के प्रभारी थे। वह दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित लॉ फेकल्टी से लॉ कर रहे हैं। गौरतलब है कि करणबीर सिंह कन्नू चंडीगढ़ के पूर्व डिप्टी मेयर और चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता हरमोहिंदर सिंह लक्की के बेटे हैं।

error: Content can\\\'t be selected!!