गरीब के घर भी दीप जलाएं तो जानें: कवियों ने कविताओं से मनाई दीवाली

CHANDIGARH: साहित्यकार नरेश नाज़ द्वारा स्थापित राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच चंडीगढ़ इकाई की गोष्ठी आज गांधी स्मारक भवन चंडीगढ़ में हुई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अमेरिका से आईं कवित्री डॉ. सरिता मेहता थीं। अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष प्रेम विज ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में गांधी स्मारक भवन के निदेशक डॉ. देवराज त्यागी एवं शायर डॉ. अनीश गर्ग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन संगीता शर्मा कुंद्रा ने किया। आरंभ में कंचन त्यागी ने भजन प्रस्तुत किया। इस काव्य गोष्ठी में हिंदी, पंजाबी और उर्दू के दो दर्जन से अधिक कवियों ने भाग लिया। कविताओं में दीवाली, सामाजिक, सामयिक मुद्दों एवं परिवारिक रिश्तों पर कविताएं प्रस्तुत की गई। प्रेम विज ने दीवाली पर कविता प्रस्तुत करते हुए कहा, सभी मिलकर दीवाली मनाएं तो जानें, गरीब के घर भी दीप जलाएं तो जानें। संगीता शर्मा कुंद्रा ने कविता के माध्यम से कहा, दिये माटी के बनाए हैं मैंने, कर लेना अपने घर में तुम उजाला। डा. अनीश गर्ग ने भी दीवाली पर भावपूर्ण कविता सुनाई।

कार्यक्रम में आरके भगत, बीके गुप्ता, डेजी़ बेदी जुनेजा, सेवी रयात, डॉ. देवराज त्यागी, डॉ. एमपी डोगरा, राजिंदर रेनू ,राशि श्रीवास्तव,बगुरदर्शन मावी, गुरप्रीत कौर, एमएल अरोड़ा. कंचन भल्ला, रेनू अब्बी, बलवंत तक्षक, सरिता मेहता भी उपस्थित रहीं।

error: Content can\\\'t be selected!!