करवाचौथ की पूर्व संध्या पर BJP कार्यालय में महिलाओं को लगाई गई मेहंदी, सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन

CHANDIGARH: भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के हिमाचल प्रकोष्ठ द्वारा करवा चौथ की पूर्व संध्या पर आज सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय कमलम में महिलाओं के लिए फ्री मेहंदी व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा नगर निगम चुनाव की सह प्रभारी सांसद श्रीमती इंदु बाला गोस्वामी ने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया, जबकि चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के बारे में बताते हुए भाजपा हिमाचल प्रकोष्ठ के संयोजक डॉक्टर ओपी सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में सभी हिमाचली बहनों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया. मेहंदी लगवाने के साथ ही सभी बहनों ने हिमाचली गीत गाए और उत्सव मनाया। सभी उपस्थित लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का खूब आनंद उठाया।
इस कार्यक्रम को आयोजित करने में प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. ओपी सिंह, सह संयोजक शिविंदर मंढोत्रा, कार्यकारी सदस्य फ़क़ीर चंद चौहान, मुकेश जरियल की अहम् भूमिका रही। स्टेट टीम से अमित राणा, महेंद्र निराला, गजेंद्र शर्मा, इंदरजीत कँवर ने भी योगदान दिया।

error: Content can\\\'t be selected!!