साहित्य ने हमेशा समाज का मार्गदर्शन किया है: प्रोफेसर रेनू विग

नीरू मित्तल ‘नीर’ के कहानी संग्रह ‘कोहरे से झांकती धूप’ का विमोचन किया

CHANDIGARH, 5 FEBRUARY: साहित्य ने हमेशा समाज का मार्गदर्शन किया है। साहित्य और साहित्यकारों का प्रत्येक युग में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यह उदगार पंजाब विश्वविद्यालय की उप कुलपति प्रोफेसर रेनू विग ने आज प्रसिद्ध लेखिका नीरू मित्तल ‘नीर’ के नवीनतम कहानी संग्रह ‘कोहरे से झांकती धूप’ का विमोचन करने के बाद व्यक्त किए।

उन्होंने लेखिका को उनकी नई पुस्तक के लिए बधाई दी। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार प्रेम विज, समाजसेवी जयदेव चीमा, आचार्यकुल चंडीगढ़ के अध्यक्ष केके शारदा, उपन्यासकार लाजपत राय गर्ग, कविवर आरके मल्होत्रा व रविंद्र मित्तल भी उपस्थित थे। पुस्तक के बारे में जानकारी देते हुए संवाद साहित्य मंच के अध्यक्ष प्रेम विज कहा कि इस संग्रह में कुल 16 कहानियां हैं। इनमें समाज की विसंगतियों और विडंबनाओं तथा रिश्तों की पीड़ा को मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया गया है। यह नीरू मित्तल ‘नीर’ की छठी पुस्तक है।

error: Content can\\\'t be selected!!