चंडीगढ़ में 7 अक्तूबर को धूमधाम से निकलेगी भगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा, पवन बंसल व एचएस लक्की होंगे मुख्य अतिथि

रोहतास पप्पी, ओमप्रकाश सैनी व ओमपाल चावर बोले- इस बार और ज्यादा भव्य होगी शोभायात्रा

CHANDIGARH, 3 OCTOBER: चंडीगढ़ में भगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा का आयोजन 7 अक्तूबर को बड़े धूमधाम से किया जाएगा। शोभायात्रा भगवान वाल्मीकि धर्म सत्संग मंदिर राम दरबार से शुरू होकर भास्कर कॉलोनी सेक्टर 25 चंडीगढ़ में पहुंचकर एक विशाल जन समूह में परिवर्तित होगी।

भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा आयोजक कमेटी चंडीगढ़ प्रदेश के चेयरमैन रोहतास सोहता पप्पी, शोभायात्रा आयोजक कमेटी के संयोजक ओम प्रकाश सैनी व आयोजक कमेटी के महासचिव ओमपाल सिंह चावर ने एक संयुक्त बयान में बताया कि चंडीगढ़ में भगवान वाल्मीकि के प्रकट दिवस के उपलक्ष में शोभायात्रा का सुबह 11:30 बजे भगवान वाल्मीकि विगत धर्म सत्संग मंदिर राम दरबार के पदाधिकारियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद शोभायात्रा सेक्टर 31, सेक्टर 32, सेक्टर 20 गुरुद्वारा चौक, सेक्टर 20 लाइट प्वाइंट से गुजरती हुई सेक्टर 21, सेक्टर 22, सेक्टर 23, सेक्टर 24 से होती हुई सेक्टर 25 भास्कर कॉलोनी चंडीगढ़ में रात्रि 8:30 बजे एक विशाल जन समूह में परिवर्तित हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार यह शोभायात्रा और ज्यादा भव्य होगी। शोभायात्रा चंडीगढ़ बीच से गुजरते हुए धार्मिक व राजनीतिक और वाल्मीकि मंदिरों के संगठनों द्वारा प्रसाद का वितरण किया जाएगा। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण 304 महिलाओं की कलश यात्रा होगी। इस कलश यात्रा का नेतृत्व श्रीमती ज्योति हंस करेंगी।

रोहतास सोहता पप्पी, ओम प्रकाश सैनी व ओमपाल सिंह चावर ने बताया कि शोभायात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया जाएगा। इस शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के तौर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल और चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की भाग लेंगे। वाल्मीकि समाज के नेताओं ने बताया कि धर्म ध्वाजारोहण हरफूल चंद्र कल्याण पूर्व मेयर चंडीगढ़ द्वारा किया जाएगा। ज्योति प्रचंड ओम प्रकाश सैनी करेंगे। जीएस कंबोज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व ओपी चोपड़ा प्रधान गुरु रविदास भवन चंडीगढ़ व गुरप्रीत सिंह गाबी पार्षद, कृष्ण कुमार चड्डा प्रधान सफाई कर्मचारी संघर्ष समिति व पूर्व प्रधान सफाई कर्मचारी यूनियन चंडीगढ़, हाफिज अनवर उल हक चंडीगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एल, लव कुमार पूर्व चेयरमैन भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा आयोजक कमेटी, सुरजीत खनगवाल फौजी प्रधान धानक महासभा, धर्मवीर राणा प्रधान डोर टू डोर गार्बेज कलेक्शन सोसायटी चंडीगढ़ विशेष तौर से शोभायात्रा में सम्मिलित होंगे।

रोहतास सोहता पप्पी, ओम प्रकाश सैनी व ओमपाल सिंह चावर ने बताया कि भास्कर कॉलोनी सेक्टर 25 चंडीगढ़ में शोभायात्रा का पहुंचने पर सेक्टर 25 के तमाम निवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके अलावा ढोल नगाड़ों व बैंड बाजों के साथ भगवान वाल्मीकि की झांकियों का आकर्षण देखने को मिलेगा। भास्कर कॉलोनी सेक्टर 25 में शोभायात्रा के समापन के बाद अटूट लंगर की व्यवस्था सेक्टर 25 के निवासियों द्वारा की जा रही है।

error: Content can\\\'t be selected!!