लक्की, ढिल्लों और गाबा ने मनीमाजरा में डेढ़ सौ कांग्रेस पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की ने सभी से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया

CHANDIGARH, 1 MARCH: जिला कांग्रेस एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनीमाजरा के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को हुई। इस बैठक में कांग्रेस के लगभग डेढ़ सौ पदाधिकारीयों को चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की, जिला अध्यक्ष सुरजीत ढिल्लो एवं ब्लॉक अध्यक्ष संजीव गाबा ने नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर पार्षद दर्शना रानी, पूर्व मेयर गुरचरण दास काला विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में बहुत ही कम समय रह गया है। सभी पदाधिकारी संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में वरियता से काम करें। लक्की ने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करने में जिला और ब्लाक कमेटी की अहम भूमिका होती है। उन्होंने मौजूद सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में बूथ स्तर पर मतदाताओं से संपर्क करें।

बैठक में जिला अध्यक्ष सुरजीत ढिल्लों ने कहा कि जिला व ब्लाक कमेटी हमेशा कांग्रेस की रीढ़ रही है, जो कांग्रेस को हमेशा से मजबूती प्रदान करती आई है। इस बैठक में पूर्व मेयर सुरिंद्र सिंह, प्रदेश सचिव रामेश्वर गिरि, प्रदेश सचिव संजय भजनी, रणजीत गौतम, उर्वशी शर्मा, शाम सिंह, बुआ सिंह, राम प्रकाश चौधरी, यादविंदर मेहता, राजदीप, कुलवंत जग्गा, हरीश कुमार, एडवोकेट मुखबिर सिंह पूनिया, साहिल भंडारी, मनप्रीत सिंह सेठी, गगन बराड़, शमीम अहमद, आरिफ हुसैन, सादिक जगीरा, गायत्री देवी, रफिक्कन, सुमनजीत कौर, राजेश अग्रवाल, सोनू सिंह, सतीश कुमार, कुलवीर सिंह सैनी, प्रदीप पण्डित, गुलशन संजू, मोहिसिन, गंगा बिशन गुप्ता, साहिल अल्वी, जय प्रकाश चौटाला, हंस राज, शाम लाल मोड़, जुले लाल, इफ्तखार अहमद जनता, अजेय कुमार आदि उपस्थित थे।

error: Content can\\\'t be selected!!