कहा-समाज में भाईचारे, सेवा और एकता की भावना को मजबूत करते हैं ऐसे आयोजन
CHANDIGARH, 27 MARCH (ANewsoffice): श्रीराम नवमी के अवसर पर आज सेक्टर-25 में चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की सचिव ममता डोगरा और गुरप्रीत सिंह ने विशाल लंगर का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की ने किया।
इस मौके पर उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे, सेवा और एकता की भावना को मजबूत करते हैं। लंगर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में कांग्रेस उप-प्रधान राजीव मोदगिल, बीएम खन्ना, मनीष लंबा, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान नीटू, श्रीमती उषा, श्रीमती पूजा, अशोक चौटाला, धीरज, विजय, रविन्द्र , परमजीत, कमलजीत, मनप्रीत, लाल सिंह, मोनू, सनी,अजय, रवि, सुखदेवी आदि ने प्रसाद वितरित किया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। लोगों ने बढ़-चढ़कर सेवा में हिस्सा लिया।
ममता डोगरा ने कहा कि राम नवमी का पर्व मनुष्यों को मर्यादा, धर्म और सेवा का संदेश देता है। इसी भावना के साथ इस लंगर का आयोजन किया गया।

