मनीमाजरा जिला कांग्रेस ने पिपली वाला टाउन में बैठक कर लोगों को BJP की नाकामियों से अवगत कराया

CHANDIGARH: पिपली वाला टाउन मनीमाजरा में पूर्व मेयर सुरिंदर सिंह व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर गिरि की मौजूदगी में कांग्रेस ने एक नुक्कड़ बैठक का आयोजन किया, जिसमें पिपली वाला टाऊन क्षेत्र के लोगों ने हिस्सा लिया। इस बैठक में कांग्रेस सरकार के समय की उपलब्धियों के बारे में लोगों को बताया गया।

कांग्रेस नेता संजीव गाबा ने बताया कि इस बैठक का उद्देश्य कांग्रेस के संगठन को मजबूत करते हुए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम तैयार करना था। बैठक में नगर निगम पर काबिज बीजेपी की नाकामियों के बारे में भी लोगों को बताया गया। इस दौरान सुरजीत ढिल्लों, रामप्रकाश चौधरी, संजीव गाबा, शाम सिंह, रंजीत गौत्तम, प्रकाश चंद, रामेश्वर दास, मोहन लाल, कुलदीप कुमार, राजीव गुप्ता, राम कुमार, प्रमोद शर्मा, अशोक कुमार, रणजीत वर्मा, सतपाल कौशिक,वसंदीप सिंह आदि कांग्रेस नेताओं ने मनीमाजरा में पूरे जोश के साथ कांग्रेस को और ज्यादा मजबूत करने का संकल्प लिया।

error: Content can\\\'t be selected!!